West Bengal Election 2026: बंगाल चुनाव 2026 के लिए तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने घोषणापत्र जारी कर दिया है। बता दें, घोषणापत्र 6 भाषाओं में जारी किया गया है। इस दौरान सीएम ममता ने कहा कि महिलाओं के खाते में पैसा पहुंचाने वाली लक्ष्मी भंडार योजना जारी रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने नौकरी मिलने तक युवाओं को भत्ता और बुजुर्गों के लिए उनके घर तक ट्रीटमेंट पहुंचाने का वादा किया। इस दौरान सीएम ममता ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। और कहा कि वे बिहार का एक हिस्सा लेकर एक अलग राज्य बनाना चाहते हैं। सत्ता में आते ही बीजेपी सिर्फ 2 ही काम कर रही है। एक प्रधानमंत्री और दो गृह मंत्री। उन्होंने देश को बांटने का काम किया है।

सीएम ममता ने की जनता से 10 बड़े वादे

1- लक्ष्मी भंडार योजना में बढ़ोतरी

महिलाओं को मिलने वाली लक्ष्मी भंडार योजना में 500 रुपये की बढ़ोतरी का वादा किया गया है। इस योजना के तहत महिलाओं को मिलेगी 1500 और 1700 रुपये देने की घोषणा की गई है।

2- युवा साथी योजना जारी

बेरोजगार युवाओं को 1,500 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता देने का वादा।

3- 30,000 करोड़ रुपये का कृषि बजट

किसानों और भूमिहीन किसानों के लिए सहायता और कृषि क्षेत्र का आधुनिकीकरण में सुधार।

4- हर परिवार को पक्का घर

राज्य के सभी परिवारों को स्थायी आवास देने का बड़ा वादा।

5- हर घर तक पाइप से पानी

सभी घरों में शुध्द पेयजल पहुंचाने की योजना।

6- 'दुआरे चिकित्सा' कैंप

हर ब्लॉक और शहर में सालाना लगेग स्वास्थ्य शिविर, लोगों को घर के पास मिल सकगी इलाज।

7- सरकारी स्कूलों का उन्नयन

'बांग्लार शिक्षायतन' के तहत सभी सरकारी स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर को होंगे बेहतर

8- बंगाल को ट्रेड हब बनाना

पूर्वी भारत के व्यापारिक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए आधुनिक लॉजिस्टिक्स, पोर्ट और ग्लोबल ट्रेड सेंटर की स्थापना की जाएगी।

9- बुजुर्गों के लिए पेंशन विस्तार

मौजूदा लाभार्थियों को निर्बाध पेंशन और सभी पात्र वरिष्ठ नागरिकों को शामिल करने का लक्ष्य।

10- 7 नए जिले बनाए जाएंगे

प्रशासनिक सुधार के लिए नए जिलों और शहरी निकायों का होगा विस्तार।

केंद्र सरकार पर कटाक्ष

इस दौरान सीएम ममता बनर्जी ने नवरात्रि की शुभकामनाएं और रमजान की मुबारकबाद दी। आगे कहा कि अगर कुछ हुआ तो भाजपा सरकार जिम्मेदार होगी। क्योंकि इलेक्शन कमीशन बीजेपी से बाहर का नहीं है। प्रेसिडेंट रूल कर दिया है! बंगाल इनके टारगेट पर है। क्योंकि वे नहीं चाहते कि बंगाल एक राज्य बना रहे। पीएम मोदी के हाथों से देश को छुटकारा दिलाना हमारा जिम्मेदारी है।

 Writen By: Geeta Sharma