Bengal Election 2026: 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव के तारीखों का ऐलान भी हो चुका है। इस बीच सीएम ममता बनर्जी की पार्टी TMC की तरफ से भी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई। बात दें, इस मौके पर सीएम ममता बनर्जी खुद मौजूद रहीं। सीएम ममता बनर्जी ने राज्य की कुल 294 में से 291 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। घोषित सूची के अनुसार ममता बनर्जी भवानीपुर से चुनाव लड़ेगी, जबकि शशि पांजा मणिकतला से मैदान में हैं।

नए चेहरों को मिला मौका

आपको बता दें, इस बार 52 महिलाएं, 78 अनुसूचित जाति, 17 अनुसूचित जनजाति और 47 मुस्लिम समुदाय के उम्मीदवार शामिल हैं। TMC ने इस बार कई नए और युवा चेहरों को मौका देते हुए कई मौजूदा विधायकों व कई मंत्रियों के टिकट काटे हैं। बताया जा रहा कि कामरहाटी से हटाकर बारानगर से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने खरदह सीट से पूर्व पत्रकार देवदीप पुरोहित को मैदान में उतारा है।

TMC भारी बहुमत से करेगी सत्ता में वापसी

वहीं उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करते हुए CM ममता बनर्जी ने कहा, "हम 294 में से 291 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। बाकी 3 सीटों पर दार्जिलिंग की पहाड़ियों में हमारी सहयोगी पार्टी, अनित थापा के नेतृत्व वाली BGPM चुनाव लड़ेगी।" इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी भी मौजूद थे। सीएम ममता ने आगे कहा कि 2026 के विधानसभा चुनावों में TMC भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। हम 2026 के विधानसभा चुनावों में 226 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।"

सीएम ममता का BJP पर निशाना

भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि ''आने वाले चुनावों में इस भगवा पार्टी की सीटों की संख्या में गिरावट आएगी। इस चुनाव में BJP की सीटों की संख्या कम होगी, उन्हें अपनी जन-विरोधी नीतियों का करारा जवाब मिलेगा।''

केरलम चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी उम्मीदवारों की लिस्ट

इसके साथ ही कांग्रेस ने भी आगामी केरलम विधानसभा चुनाव के लिए 55 उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा कर दी है। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ को पेरावूर सीट से, वीडी सतीसन को परवूर से, चांडी ओम्मन को पुथुपल्ली से, रमेश चेन्निथला को हरिपद से, राम्या हरिदास को चिरयिनकीझु से और के मुरलीधरन को वट्टियूरकावु सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

 

 Writen By: Geeta Sharma