सांप का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के मन में डर पैदा हो जाता है। वहीं, तोतों के लिए भी सांप सबसे खतरनाक शिकारियों में गिने जाते हैं। प्राकृतिक रूप से तोते सांपों से दूरी बनाकर रखते हैं, लेकिन सोचिए अगर कोई सांप सीधे पिंजरे में घुसकर तोते पर हमला कर दे तो नजारा कितना भयावह होगा।

तोते की चोंच को अपने मुंह में जकड़ा

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि एक सांप तोते के पिंजरे के अंदर पहुंच चुका है। उसने तोते की चोंच को अपने मुंह में जकड़ रखा है और उसे निगलने की कोशिश करता नजर आ रहा है।

कोई व्यक्ति तोते को बचाने की कोशिश नहीं करता

वीडियो में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कहीं भी कोई व्यक्ति तोते को बचाने की कोशिश करता दिखाई नहीं देता। सांप की पकड़ इतनी मजबूत नजर आती है कि तोते के बचने की संभावना बेहद कम लगती है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया गया है ये वीडियो

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया गया है। पोस्ट के साथ दिए गए कैप्शन में दावा किया गया है कि सांप बाहर से पिंजरे में घुस आया और तोते को अपना शिकार बनाने लगा, जबकि घर के लोग चाहकर भी उसे बचा नहीं सके।

वीडियो देख लोग दे रहें है प्रतिक्रिया

वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। इसे देखने के बाद यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। कई लोगों ने घटना पर दुख जताया, जबकि कुछ ने वीडियो बनाने वाले व्यक्ति की आलोचना करते हुए सवाल उठाए कि मदद करने के बजाय वह केवल रिकॉर्डिंग क्यों करता रहा।

 

Written By Toshi Shah