पैरों की देखभाल से उनका रूप और त्वचा दोनों स्वस्थ रहते हैं। ऑफिस, घर के काम या धूल-मिट्टी के कारण पैरों की त्वचा अक्सर रूखी और बेजान हो जाती है, लेकिन थोड़ी-सी सावधानी और घर में मौजूद साधनों से आप अपने पैरों को घर पर ही प्रोफेशनल पेडिक्योर जैसा खूबसूरत बना सकती हैं, तो आइए जानते हैं बिना खर्च किए कैसे कर सकते है पेडिक्योर।

नाखूनों को सही आकार दें

सबसे पहले पुराने नेल पॉलिश को रिमूवर से साफ करें। फिर नाखूनों को न बहुत छोटा काटें और न ही किनारे बहुत अंदर की तरफ। इसके बाद नेल फाइल की मदद से अपने पसंद के आकार में नाखूनों को शेप दें।

एक पोडियाट्रिस्ट के अनुसार, आपके पैर के नाखूनों के लिए यह सबसे अच्छा आकार  है।

पैरों को आराम दें

एक बर्तन में गुनगुना पानी लें, इतना कि टखनों तक पैरों को डुबोया जा सके। इसमें बाथ सॉल्ट और अपनी पसंद का कोई एसेंशियल ऑयल डालें। आप चाहें तो कुछ चिकने कंकड़ भी डाल सकती हैं, जिससे हल्की मसाज होती है। पैरों को 15–20 मिनट तक पानी में भिगोकर रखें। इसके बाद तौलिए से अच्छे से सुखाएं।

150,000+ Water Treatment Images | Water Treatment Stock Design Images Free  Download - Pikbest

स्क्रब और क्यूटिकल की देखभाल

पैर सुखाने के बाद नाखूनों के नीचे क्यूटिकल क्रीम लगाएं और 2–3 मिनट छोड़ दें। फिर फुट स्क्रब या लूफा से एड़ियों और तलवों पर जमा सूखी त्वचा को हल्के हाथों से रगड़ें। इसके बाद क्यूटिकल पुशर से धीरे-धीरे क्यूटिकल को पीछे करें।

Girl applying body scrub on foot | Premium AI-generated image

APOEM Pumice Stone Dead Skin Remover Callus Remover Foot Scrubber (Pumice  Stone Set of 2) : Amazon.in: Health & Personal Care

मॉइश्चराइजर लगाएं

पैर धोकर सुखाने के बाद अच्छी मात्रा में मॉइश्चराइजर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। नियमित मॉइश्चराइजिंग से पैरों की त्वचा मुलायम रहती है और ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।

7 Essential Items For Foot Care At Home

नेल पॉलिश करें

पहले बेस कोट लगाएं और सूखने दें। फिर अपनी पसंद का नेल पॉलिश की पहली परत लगाएं। पूरी तरह सूखने के बाद दूसरी परत लगाएं। इससे रंग लंबे समय तक टिका रहता है। अगर चाहें तो पैरों में पायल या टो-रिंग पहनकर उनकी खूबसूरती बढ़ा सकते हैं। अंत में टॉप कोट लगाना न भूलें, ताकि पॉलिश लंबे समय तक टिके और नाखूनों में चमक बनी रहे।

 Pedicure Polish Stock Photos, Images and Backgrounds for Free Download

 Written By Toshi Shah