Jammu Kashmir News: 27 मार्च शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा में जोरदार हंगामा हुआ। विधानसभा में कांग्रेस और भाजपा के विधायकों के बीच तीखी बहस हो गई। बताया जा रहा कि यहां कांग्रसे के कुछ विधायक पीएम मोदी के खिलाफ नारे लगा रहे थे। ये बात बीजेपी विधायक को रास नहीं आई। इसके जवाब में बीजेपी के कुछ विधायकों ने राहुल गांधी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की की नौबत आ गई।

विधानसभा में लहराई गई खामेनेई की तस्वीर

दरअसल, बजट सेशन शुरू होते ही विधानसभा में हंगामा शुरू हो गया। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियों में देखा जा सकता है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी विधायक अयातुल्लाह खामेनेई के तस्वीर और ईरान के बैनर लहरा रहे हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक तनवीर सादिक ने काले कपड़े पहना हैं और माथे पर कुछ लिखा हुआ है। तो वहीं ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के खिलाफ भाजपा विधायक ने जम्मू को इंसाफ दो के नारे लगा रहे हैं।

इन परियोजनाओं को मंजूरी

जम्मू और कश्मीर कैबिनेट ने 26 मार्च गुरुवार को कई विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी। जिसका मकसद केंद्र शासित प्रदेश में बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक सेवाओं को मज़बूत करना है। वहीं अधिकारियों ने बताया कि जम्मू में सीएम के सरकारी आवास पर करीब एक घंटे तक चली। इस बैठक में विकास की गति तेज करने, सेवाओं की डिलीवरी बेहतर बनाने और संतुलित विकास सुनिश्चित करने पर बातचीत हुई थी। कैबिनेट ने 2 सीवरेज और ड्रेनेज परियोजनाओं को मंजूरी दी है।आवास और शहरी विकास विभाग द्वारा लागू की जाने वाली इन परियोजनाओं से घरों से निकलने वाले गंदे पानी को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़कर साफ-सफाई की स्थिति में सुधार होगा।

 Writen By: Geeta Sharma