Gulveer Singh Commonwealth Games 2026: भारतीय लंबी दूरी के धावक गुलवीर सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स b2026 में स्वर्णिम इतिहास रच दिया है। आपको बता दें कि गेम्स के 10वें दिन शनिवार को 5000 मीटर रेस में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम करते ही गुलवीर एक ही कॉमनवेल्थ गेम्स में एथलेटिक्स में दो मेडल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

28 वर्षीय गुलवीर ने 5000 मीटर स्पर्धा में 13 मिनट 24.95 सेकंड का समय निकालते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। इससे पहले 28 जुलाई को उन्होंने 10,000 मीटर रेस में रिकॉर्ड प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता था।

5000 मीटर रेस का नतीजा
गोल्ड मेडल: मैथ्यू किपचुंबा किपसांग (कीनिया) – 13:23.61
सिल्वर मेडल: की रॉबिनसन (ऑस्ट्रेलिया)
ब्रॉन्ज मेडल: गुलवीर सिंह (भारत) – 13:24.95

अफ्रीकी दबदबे को तोड़कर पोडियम पर जमाया कब्जा
लंबी दूरी की दौड़ों में ऐतिहासिक रूप से युगांडा और केन्या जैसे अफ्रीकी देशों का दबदबा रहा है। हालांकि, इस बार गुलवीर के शानदार प्रदर्शन की बदौलत 1986 के बाद पहली बार पुरुषों की 10,000 मीटर रेस के पोडियम पर भारतीय झंडा लहराया।

एशियन गेम्स 2022 (हांगझोउ) में 10,000 मीटर में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले गुलवीर के नाम फिलहाल 5,000 और 10,000 मीटर दोनों स्पर्धाओं में नेशनल रिकॉर्ड भी दर्ज है। गुलवीर सिंह की यह ऐतिहासिक दोहरी सफलता भारतीय एथलेटिक्स के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगी।

मुक्केबाज़ों और एथलीटों का शानदार जलवा
गेम्स के 10वें दिन जहां भारतीय मुक्केबाज़ों ने मुक्केबाज़ी रिंग में मेडल्स की बरसात की और गोल्ड जीते, वहीं एथलेटिक्स ट्रैक पर गुलवीर सिंह के इस दोहरे मेडल ने भारत के इस दिन को हमेशा के लिए यादगार बना दिया। 

और पढ़ें: 

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का जलवा! मेडलों की बारिश, मेडल टेबल में लगाई लंबी छलांग

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत का सबसे सुनहरा दिन, 2 गोल्ड समेत 6 मेडल जीत खिलाड़ियों ने बढ़ाया तिरंगे का मान

Written by Shailesh Yadav