Delhi-NCR Weather Update: आज दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बारिश की बूदों ने मौसम काफी सुहाना बना दिया। लोगों को उमस और भीषण से राहत मिली है। वहीं मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में 3 दिन बारिश की संभावना जताई है। बता दें, मौसम विभाग ने दो दिन बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही दिनभर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। इसके अलावा 10 अगस्त तक हल्की बारिश की भी आशंका जताई है।
दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट
5 अगस्त मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में सुबह हल्की बारिश हुई। जिससे मौसम काफा अच्छा हो गया। मौसम विभाग ने दिल्ली- एनसीआर में दोपहर और शाम के बीच कई जगहों पर तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर जोरदार बारिश देखी जा सकती है। साथ ही रात में भी अन्य जगहों पर बारिश का एक और दौर देखा जा सकता है।
3 दिन बारिश का संभावना
मौसम विभाग के अनुसार,मंगलवार से लेकर गुरुवार तक दिल्ली -एनसीआर में झमाझम बारिश होगी। बुधवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि 10 अगस्त तक हल्की बारिश जारी रह सकती है। इस सप्ताह 5,7 और 10 अगस्त को दिल्ली में तापमान 32 से 34 डिग्री, जबकि 9 और 9 अगस्त को इसके 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
यूपी में भीषण गर्मी से राहत
मौसम विभाग के अनुसार,पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है,जबकि 6 अगस्त को कुछ जगहों पर भी बारिश होने की उम्मीद है। विभाग की मानें तो 7 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। इसके साथ ही अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है,जिससे उमस भरे मौसम से राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ें: झारखंड छात्र आंदोलन के 13वें दिन क्या सरकार-छात्रों के बीच होगी बातचीत?
इन जगहों पर आंधी का अलर्ट
वहीं मौसम विभाग ने तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, माहे, लक्षद्वीप, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान लगाया है। बताया जा रहा है कि 4-7 अगस्त के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश होने की संभावना है। 4-9 अगस्त के दौरान मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र और कच्छ में कुछ जगहों परबारिश होने की संभावना है। गुजरात, असम समेत कई राज्यों में भारी बारिश से कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात हैं।
Written By: Geeta Sharma