हर नया दिन अपने साथ नई उम्मीदें और चुनौतियां लेकर आता है। आज के सितारों की चाल बता रही है कि कुछ राशियों के लिए किस्मत के दरवाजे खुलेंगे, तो कुछ को संभलकर चलने की जरूरत है। चाहे करियर की बात हो या घर-परिवार के रिश्तों की, आज का दिन हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास संदेश लेकर आया है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक का पूरा हाल, ताकि आप अपने दिन की प्लानिंग बेहतर तरीके से कर सकें।

मेष राशि (Aries)
आज आपको थोड़ा धैर्य से काम लेना होगा। बिजनेस में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, इसलिए पुरानी गलतियों को दोहराने के बजाय उनसे सीखें। दूसरों के फटे में टांग न अड़ाएं, वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं। कानूनी मामलों में सतर्क रहें और जीवनसाथी के साथ अगर कोई अनबन चल रही है, तो आज बैठकर बात सुलझा लें, इससे घर में शांति बनी रहेगी।

वृष राशि (Taurus)
आज कमाई और खर्चे के बीच तालमेल बिठाना बहुत जरूरी है। ऑफिस में किसी की बात बुरी लग सकती है, लेकिन उसे नजरअंदाज करना ही बेहतर है। छात्र अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस रखेंगे। भाई-बहनों के साथ किसी ट्रिप की योजना बन सकती है। पिता की तरफ से कोई खास सरप्राइज मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)
आज आपको पुरानी खानदानी प्रॉपर्टी मिलने के योग बन रहे हैं। अगर बिजनेस में कोई दिक्कत है, तो भाइयों से सलाह लें, रास्ता मिल जाएगा। किसी का उधार चुकाने का यह सही समय है। पड़ोसियों के साथ बहसबाजी से बचें और शांत रहें। जीवनसाथी का हर मोड़ पर साथ मिलेगा और प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई अच्छी डील आपके हाथ लग सकती है।

कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। बस ध्यान रखें कि पैसा कमाने के लिए कोई गलत रास्ता न चुनें। पिताजी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे गंभीरता से पूरा करें। परिवार के साथ किसी फंक्शन में जाने का मौका मिलेगा। बच्चों से किया वादा निभाएं और पुराने दोस्तों से मिलकर पुरानी यादें ताजा होंगी।

सिंह राशि (Leo)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। दूसरों के मामलों में दखल देना आपको भारी पड़ सकता है, इसलिए अपने काम से काम रखें। काफी समय से अटका हुआ कोई काम आज पूरा हो सकता है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। घर में पूजा-पाठ का माहौल रहेगा। बड़े-बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें और छोटी बीमारी को भी नजरअंदाज न करें।

कन्या राशि (Virgo)
आज दिन अच्छा बीतने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपकी ट्यूनिंग जबरदस्त रहेगी और उन्हें कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। पार्टनरशिप में काम करने के अच्छे मौके मिलेंगे। बच्चों के भविष्य के लिए कुछ नई प्लानिंग कर सकते हैं। दोस्तों के साथ पार्टी का मूड बनेगा, लेकिन पिता की कोई बात आपको थोड़ी बुरी लग सकती है।

तुला राशि (Libra)
आज गाड़ी चलाते समय बहुत सावधानी बरतें, क्योंकि अचानक खराबी आने से आपका खर्चा बढ़ सकता है। जल्दबाजी में लिए गए किसी फैसले पर बाद में पछतावा हो सकता है। बच्चे पढ़ाई के सिलसिले में शहर से बाहर जा सकते हैं। कामकाज में सफलता तो मिलेगी, लेकिन राजनीति से जुड़े लोगों को अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज का दिन सामान्य रहेगा। आपकी मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें, वरना काम पेंडिंग हो सकते हैं। परिवार में किसी की बात आपका मूड खराब कर सकती है। जीवनसाथी की इच्छा पूरी करने के लिए आप नई गाड़ी खरीदने का विचार कर सकते हैं। अपनी गुप्त बातें किसी अजनबी से शेयर न करें।

धनु राशि (Sagittarius)
आज आप काफी खुश और मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। भाई-बहनों का पूरा सपोर्ट मिलेगा और धन की आवक बढ़ेगी। रुके हुए काम आज आसानी से निपट जाएंगे। बिजनेस को लेकर दोस्तों के साथ नई चर्चा हो सकती है। भविष्य की योजनाओं पर किया गया निवेश आगे चलकर बड़ा फायदा देगा, बस फालतू खर्चों पर लगाम लगाएं।

मकर राशि (Capricorn)
आज सेहत के मामले में दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है। शरीर में सुस्ती या छोटी-मोटी दिक्कतें आ सकती हैं, इसलिए डॉक्टर से सलाह लेने में देरी न करें। सामाजिक कार्यों में आपकी पहचान बढ़ेगी। माताजी के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है, लेकिन जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाने से आपका मन हल्का हो जाएगा।

कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन आपके लिए काफी बेहतर साबित होगा। एक साथ कई काम हाथ में आने से अच्छी कमाई के मौके मिलेंगे। अपनी इनकम बढ़ाने के नए रास्तों पर गौर करें। आपकी कोई पुरानी दबी हुई इच्छा आज पूरी हो सकती है। पढ़ाई में मन लगेगा और घर में किसी नन्हें मेहमान की दस्तक से खुशियों का माहौल बनेगा।

मीन राशि (Pisces)
आज आपका मन एक जगह नहीं टिकेगा, जिससे काम बिगड़ सकते हैं और घर में तनाव बढ़ सकता है। लोगों को परखना सीखें, हर किसी पर भरोसा न करें। यात्रा के दौरान कोई जरूरी जानकारी मिल सकती है। राजनीति में कदम रखने वाले लोग सोच-समझकर फैसला लें। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह आज वापस मिल सकता है।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि TNP News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

Written by: Anushka sagar