एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए आमतौर पर हर रात 7–9 घंटे की अच्छी नींद जरूरी मानी जाती है। हालांकि, यह अवधि उम्र, सेहत और जीवनशैली के अनुसार थोड़ा बदल सकती है। अगर नींद 7 घंटे से कम हो जाए, तो इसका असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आजकल कई लोग 6–7 घंटे की भी पूरी नींद नहीं ले पाते, जिससे दिनभर चिड़चिड़ापन, थकान और पाचन संबंधी समस्याएं होने लगती हैं।

डाइट में करें कुछ छोटे बदलाव

आपको बता दें कि चिंता करने की जरूरत नहीं है। अपनी डाइट में कुछ छोटे बदलाव करके आप इस समस्या को काफी हद तक कम कर सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ खास पेय पदार्थ ऐसे हैं जिन्हें सोने से पहले लेने से नींद की गुणवत्ता बेहतर हो सकती है।

सत्तू का शरबत – ठंडक और पोषण से भरपूर

सत्तू को ठंडे पानी और थोड़ा सा भुना जीरा मिलाकर पीने से शरीर को तुरंत ठंडक मिलती है। इसमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जो रात में भूख लगने से बचाते हैं और शरीर को शांत रखते हैं।

सौंफ का पानी – पाचन में सहायक

एक चम्मच सौंफ को पानी में भिगोकर उसका पानी सोने से पहले पीने से शरीर की गर्मी कम होती है और एसिडिटी से राहत मिलती है। इसकी हल्की खुशबू दिमाग को शांत करती है और अच्छी नींद लाने में मदद करती है।

गुलकंद वाला दूध – ठंडक का प्राकृतिक स्रोत

गुलकंद, गुलाब की पंखुड़ियों से बना होता है और शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। दूध में एक चम्मच गुलकंद मिलाकर पीने से शरीर की अंदरूनी गर्मी और जलन कम होती है, जिससे नींद बेहतर आती है।

बेल का रस – शरीर को ठंडा रखने वाला पेय
बेल का रस शरीर की अतिरिक्त गर्मी को कम करने में मदद करता है। शाम के समय बिना चीनी वाला बेल का रस पीने से शरीर शांत होता है और नींद आने में आसानी होती है।

खस (वेटिवर) का पानी – तनाव कम करने वाला ड्रिंक

खस की जड़ों को पानी में डालकर पीने से शरीर का तापमान संतुलित रहता है और प्यास भी अच्छी तरह बुझती है। यह दिनभर के तनाव को कम करने में मदद करता है और गहरी नींद के लिए शरीर को तैयार करता है।

 

  Written By Toshi Shah