राज्य
योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 1,146 युवाओं को मिले नियुक्ति-पत्र, किसानों को 215 करोड़ रुपये
Ajit Kumar Singh · 11 नवम्बर 2026
CM yogi adityanath
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा राजस्व विभाग के लिए नवचयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए। इसके साथ ही इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को 215 करोड़ रुपये की सहायता राशि भी वितरित की। यह वितरण समारोह लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुआ।
4,300 लाभार्थी परिवारों को 215 करोड़ रुपये की सहायता राशि मिली
CM योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 4,300 लाभार्थी परिवारों को 215 करोड़ रुपये की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में वितरित की गई। इस योजना के माध्यम से दुर्घटना में प्रभावित किसानों और उनके परिवारों को आर्थिक मदद दी जाएगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को सरकारी सेवा में नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। साथ ही किसानों और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस योजना के तहत नौ वर्षों में 9.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई
प्रदेश सरकार के अनुसार, इस योजना के तहत पिछले साढ़े नौ वर्षों में 9.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। आगे एक लाख और नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और राजस्व राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें-CM जोसेफ विजय की आज TVK विधायकों के साथ अहम बैठक, MLAs के अनुशासन पर होगी चर्चा