‘दुनिया को एक बड़े खाद्य संकट का सामना करना पड़ सकता है’, एस. जयशंकर की चेतावनी
न्यूयॉर्क: भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने यूक्रेन युद्ध एवं ईरान-खाड़ी क्षेत्र के तनाव को लेकर चेतावनी देते हुए कहा है कि आने वाले महीनों में दुनिया को एक बड़े खाद्य संकट का सामना करना पड़ सकता है। जयशंकर का यह बयान संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की उच्च-स्तरीय बैठक के बाद न्यूयार्क में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए सामने आया है।
गंभीर खाद्य संकट को लेकर दुनिया को किया आगाह
इस संदर्भ में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दुनिया को आगाह करते हुए कहा कि आने वाले महीनों में वैश्विक स्तर पर एक बड़े और गंभीर खाद्य संकट का सामना करना पड़ सकता है। यूक्रेन युद्ध एवं पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों के कारण उर्वरक एवं खाद्यान्न आपूर्ति पर गंभीर असर पड़ रहा है, इसलिए वैश्विक खाद्य सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। इसका सबसे ज्यादा असर ग्लोबल साउथ के विकासशील देशों पर पड़ सकता है। इसके लिए उन्होंने देशों से केवल अपने हितों तक सीमित न रहने और वैश्विक सहयोग बढ़ाने की अपील की।
गंभीर दबाव का सामना कर रहा है 4F
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि आज विकासशील देश मुख्य रूप से 4F मतलब फूड, फ्यूल, फर्टिलाइजर एवं फाइनेंस के मोर्चे पर एक गंभीर दबाव का सामना कर रहा है। इस संकट के पीछे यूक्रेन एवं ईरान-खाड़ी क्षेत्र में जारी संघर्ष, व्यापार मार्गों में रुकावट और तेजी से बदलते जलवायु जोखिमों को मुख्य वजह है।
ये भी पढ़ें-SIR विवाद के बीच 'Form 6' को लेकर राहुल गांधी का बड़ा सवाल, ECI से मांगा जवाब