टीएनपी न्यूज़
होम / देश
देश

परिसीमन से बदलेगा देश का राजनीतिक नक्शा? 850 सीटें और महिला आरक्षण पर केंद्र का दांव, जानें मोदी सरकार का प्लान

Ajit Kumar Singh · 28 नवम्बर 2026
Will delimitation
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश की संसदीय व्यवस्था में बड़े पैमाने पर बदलाव की तैयारी कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े नए विधेयकों को मंजूरी दी गई है। प्रस्तावित योजना के तहत लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 850 तक बढ़ाने और लोकसभा तथा राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की तैयारी की गई है। सरकार का लक्ष्य 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले महिला आरक्षण को लागू करना है।

लोकसभा में सदस्य संख्या 850 और राज्यों के लिए 815 तय

दरअसल, प्रस्तावित संविधान संशोधन विधेयक के तहत लोकसभा में राज्यों की सीटों की संख्या और केंद्र शासित प्रदेशों की सीटों में मौजूदा संख्या के मुकाबले 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी। इसके बाद लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 850 की जाएगी। इसमें राज्यों के लिए 815 और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 35 सीटों का प्रावधान प्रस्तावित है। जबकि वर्तमान में लोकसभा में 543 निर्वाचित सीटें मौजूद हैं। इस प्रस्ताव के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभा सीटों में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए 2029 के आम चुनावों से पहले एक नया चुनाव क्षेत्र का नक्शा तैयार करना है। इसके साथ ही महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण और 2051 तक सीट बंटवारे पर रोक इस महिला आरक्षण और परिसीमन बिल की मुख्य बिंदु हैं। 

परिसीमन बिल में सदस्य संख्या में भी 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी

वहीं दूसरी ओर  राज्य विधानसभाओं की सदस्य संख्या में भी 50 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। इसके लिए अधिकतम सीमा 650 सीटें निर्धारित की जाने की बात कही जा रही है। इस प्रस्तावित महिला आरक्षण और  परिसीमन बिल से देश में एक बड़े चुनावी और राजनीतिक बदलाव शुरू होने की संभावना है। इस बिल को लेकर केंद्र सरकार का उद्देश्य 2023 में पारित महिला आरक्षण कानून को जल्द लागू करना है। इसके तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटें आरक्षित होंगी। इसमें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए भी आरक्षण का प्रावधान शामिल है।

बिल का उद्देश्य 2029 के लोकसभा चुनाव में महिला आरक्षण लागू करना

इस विधेयक का मुख्य उद्देश्य लोकसभा में राज्यों की मौजूदा हिस्सेदारी को सुरक्षित रखना है।  प्रस्तावित बिल के अनुसार, राज्यों के बीच लोकसभा सीटों के अनुपात को 1971 की जनगणना के आधार पर 2051 तक स्थिर रखा जाएगा। वहीं, राज्यों के भीतर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं के पुनर्निर्धारण के लिए 2011 की जनगणना के आंकड़ों का इस्तेमाल किया जाएगा।दरअसल, सरकार चाहती है कि परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 2029 के लोकसभा चुनाव में महिला आरक्षण लागू किया जा सके। इस बिल के मुताबिक, आरक्षित सीटों का आवंटन परिसीमन आयोग तय करेगा और सीटों का रोटेशन हर तीसरे कार्यकाल के बाद होगा।    

ये भी पढ़ें- परिसीमन बिल पर NCP-SP के समर्थन से भड़की कांग्रेस, शरद पवार को दिलाई राज्यसभा चुनाव की याद