टीएनपी न्यूज़
होम / ऑटो
ऑटो

सामान ढोने वालों के लिए TVS का नया तोहफा, ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ Armado; एक बार में उठाएगा 1 टन तक वजन

Toshi Shah · 29 नवम्बर 2026
Cargo Tricycle

TVS मोटर ने अपना नया कार्गो ट्राइसाइकिल Armado ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। इसे खासतौर पर सामान की डिलीवरी और छोटे-बड़े कारोबार की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी इस वाहन को अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और ASEAN बाजारों में लॉन्च करेगी। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह एक बार में 1 टन तक वजन उठाने में सक्षम है।

TVS Armado का इंजन और गियरबॉक्स

TVS Armado में 200cc का ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 14.2bhp की पावर और 15.5Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। इसमें 16 लीटर का फ्यूल टैंक भी दिया गया है।

कंपनी के मुताबिक, इस इंजन को भारी सामान ले जाने, चढ़ाई वाले रास्तों पर चलने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में बार-बार रुकने और चलने जैसी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। ऑयल-कूलिंग सिस्टम लंबे समय तक काम करने के दौरान इंजन को बेहतर तरीके से ठंडा रखने में मदद करता है।

1 टन तक सामान उठाने की क्षमता

TVS Armado में 2 मीटर लंबा कार्गो बेड दिया गया है, जिसमें एक बार में 1 टन तक सामान रखा जा सकता है। इसका डिजाइन अलग-अलग तरह के सामान की ढुलाई को आसान बनाता है।

इसकी एक खास बात यह है कि कार्गो बेड तीनों तरफ से खुल सकता है। इससे सामान को लोड और अनलोड करने में आसानी होती है। खासकर उन जगहों पर यह सुविधा काफी काम आएगी, जहां गाड़ी खड़ी करने या सामान उतारने के लिए ज्यादा जगह उपलब्ध नहीं होती।

सस्पेंशन और ग्राउंड क्लीयरेंस

खराब और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर बेहतर तरीके से चलाने के लिए TVS Armado में लीफ-स्प्रिंग सस्पेंशन दिया गया है। इसके अलावा इसमें 230mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। इससे अलग-अलग तरह की सड़क पर वाहन चलाने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें- Venue जैसे लुक में आएगी Hyundai Ioniq P, शानदार फीचर्स और दमदार रेंज से करेगी मुकाबला

TVS Armado के खास फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो इस कार्गो ट्राइसाइकिल में डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसके साथ मोबाइल और दूसरे डिवाइस चार्ज करने के लिए USB पोर्ट भी मिलता है। TVS का कहना है कि लॉन्च से पहले Armado को कई हजार किलोमीटर तक टेस्ट किया गया है। कंपनी ने इसे छोटे कारोबारियों, डिलीवरी ऑपरेटर्स और सामान की रोजाना ढुलाई करने वाले लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया है।

 

Fortuner की टेंशन बढ़ाएगी Nissan की नई SUV! दमदार इंजन और बड़े साइज के साथ 2027 में होगी एंट्री!