टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

UP में 2027 चुनाव से पहले वोटर लिस्ट जारी, जानें कब तक मिलेगा नाम जुड़वाने का मौका

Ajit Kumar Singh · 17 नवम्बर 2026
Navdeep Rinwa Chief Electoral Officer UP
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच चुनाव आयोग ने स्पेशल समरी रिवीजन (SSR) 2027 के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी है। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल 17 नवंबर 2026 को प्रकाशित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR)-2027) को लेकर जानकारी दैते हुए बताया कि यूपी में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया के तहत 18 लाख 84 हजार 113 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। 

मतदाता 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक दर्ज कर सकते हैं आपत्तियां 

इस संदर्भ में नवदीप रिनवा ने बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। मतदाता 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक यानी एक महीने के भीतर अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने या किसी तरह का संशोधन कराने के लिए अलग-अलग फॉर्म निर्धारित किए गए हैं। नए मतदाताओं को सूची में नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 भरना होगा। वहीं, मतदाता सूची से किसी नाम को हटाने के लिए फॉर्म-7 और नाम, पता या अन्य विवरण में सुधार कराने के लिए फॉर्म-8 का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

मतदाता सूची को अपडेट करने की यह प्रक्रिया बेहद अहम

इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने मतदाताओं से अपील की है कि वे ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपना नाम और व्यक्तिगत विवरण जरूर जांच लें। अगर किसी तरह की गलती या गड़बड़ी मिलती है तो निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित फॉर्म भरकर दावा या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। दरअसल, उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची को अपडेट करने की यह प्रक्रिया बेहद अहम मानी जा रही है। ड्राफ्ट सूची के प्रकाशन के बाद दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

UP में 18 लाख 84 हजार 113 मतदाताओं की हुई बढ़ोतरी

इसे लेकर नवदीप रिनवा ने कहा कि इस एक महीने के समय में स्पेशल कैंप लगेंगे। शनिवार, 21 नवंबर; रविवार, 22 नवंबर; शनिवार, 28 नवंबर; और रविवार, 29 नवंबर। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के सभी 1,73,730 पोलिंग स्टेशनों पर, बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक ड्राफ़्ट इलेक्टोरल रोल के साथ मौजूद रहेंगे। उनके पास खाली फ़ॉर्म 6, 7, और 8 की काफ़ी सप्लाई होगी। इस दौरान मतदाता अपने-अपने पोलिंग स्टेशन पर जाकर अपना नाम चेक कर, गलतियों में सुधार कर, मतदाता सूची को ठीक करवा सकते हैं। इसके तहत यूपी में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया के तहत 18 लाख 84 हजार 113 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। ये भी पढ़ें-PM मोदी ने 'ASEAN' देशों को दिया सहयोग का मंत्र, बोले- प्रतिस्पर्धा से नहीं, सहयोग से बनेगा भविष्य