कभी बल्लेबाजी से मैदान में दिखाते थे खौफ, आज यमराज बने क्यों दिख रहे हैं विरेंद्र सहवाग?
Sehwag New Look: क्रिकेट के मैदान में अपनी तेज शानदार ओपनिंग के दम पर चौके-धक्के मारने वाले पूर्व क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाए हुए हैं। जिनकी स्ट्राइक के आगे अच्छे से अच्छा गेंदबाज हार मान जाता था वह विरेंद्र सहवाग अपने मजाकिया अंदाज को लेकर भी जाने जाते हैं।
विरेंद्र सहवाग का यही मजाकिया अंदाज आज भी ताजा है। फिलहाल सोशल मीडिया पर इन दिनों वह अपने खास गेटअप को लेकर सुर्खियां बटौर रहे हैं। उनके कई फैंस ने तो कमेंट बॉक्स में यह सवाल भी पूछ लिया है कि भाई आखिर क्या मजाक है। तो चलिए आपको बताते हैं इसके पीछे की असली वजह?
एक वायरल फोटो ने खोली किताब
एक वायरल फोटो की जांच की गई जो, वीरेंद्र सहवाग के इंस्टाग्राम अकाउंट तक ले गया। जिससे पता लगा कि, पूर्व क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग डायरेक्ट इंटरटेंमेंट की दुनिया में कदम रख चुके हैं। विरेंद्र सहवाग एक सीरीज में यमराज, डॉक्टर और न्यूटन समेत कई अलग-अलग किरदार में दिखाई देंगे। विरेंद्र सहवाग ने शो राइज एंड फॉल के सीजन 2 को होस्ट करने में बड़ी भूमिका निभाई है। अश्नीर ग्रोवर ने इस शो के पहले सीजन की होस्टिंग की थी।
View this post on InstagramA post shared by Virrender Sehwag (@virendersehwag)
राइज एंड फॉल में हैं कंटेस्टेंट
न्यूटन वाले में विरेंद्र सहवाग पेड़ के नीचे बैठकर सेब गिरने का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद वह आईसीयू में डॉक्टर बनकर मरीज से बात करते दिख रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि स्कूल टीचर बनकर भी गजब की अदाकारी निभा रहे हैं। यह सब देखकर उनके फैंस को बाद में जानकारी मिली कि वह रिएलिटी शो राइज एंड फॉल सीजन-2 (RISE AND FALL) को होस्ट कर रहे हैं।
Amazon MX Player पर आएगी सीरीज
RISE AND FALL सीजन 2 का लुफ्त उठाने के लिए आपको Amazon MX Player पर जाना होगा। इस सीजन के होस्ट के साथ ही कंटेस्टेंट्स की लिस्ट भी आ चुकी है। इसमें स्वरा भास्कर, करण पटेल, प्रियंका चाहर चौधरी जैसे नाम शामिल है। इसके साथ ही बीजेपी का दामन छोड़ने वाले शहजाद पूनावाला का नाम भी बतौर कंटेस्टेंट शामिल होने की चर्चाएं चल रही हैं।
यह भी पढ़ें: रूस से आया PM मोदी के लिए जन्मदिन संदेश, पुतिन ने लिखा- 'शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता व्यक्तिगत योगदान'