‘वह मेरी नहीं सुनता…’ पिता वीरेंद्र सहवाग ने बेटे आर्यवीर की परफॉर्मेंस पर दिया रिएक्शन
Virender Sehwag on Aaryavir Sehwag: भारत के पूर्व कप्तान वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 एशिया कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का पुरस्कार अपने नाम किया, और इसके बाद उन्होंने वीडियो कॉल पर अपने पिता से भी लंबी बात की।
बेटे के जबरदस्त प्रदर्शन पर भारत के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि उन्हें उनपर बहुत गर्व है। आर्यवीर ने इस प्रतियोगिता में खेली पांच पारियों में सिर्फ 361 रन बनाए, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल रहें। साथ ही उन्होंने फाइनल में पाकिस्तान अंडर-19 के खिलाफ भी हाफ सेंचुरी बनाई, जिसने भारत को ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई।
मुझे उसपर गर्व है- सहवाग
एक कार्यक्रम में पहुंचे वीरेंद्र सहवाग ने आर्यवीर की खूब तारीफ की, और उन्होंने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। सहवाग ने कहा,
"एक पिता के तौर पर मुझे खुशी है कि आर्यवीर सहवाग ने U19 एशिया कप में अच्छा परफॉर्म किया और 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का अवॉर्ड जीता। लेकिन यह तो उसके सफर की बस शुरुआत है। मैंने उससे कहा है कि उसे अभी बहुत आगे जाना है, इसलिए उसे सिर्फ इतने से खुश नहीं होना चाहिए।"
बता दें कि, आर्यवीर ने पाकिस्तान अंडर-19 के खिलाफ मैच जीतने के बाद पिता सहवाग से वीडियो कॉल पर भी बात की थी।
दिल्ली U19 के कैप्टन बनें आर्यवीर
वीरेंद्र सहवाग ने जानकारी दी कि अंडर-19 एशिया कप 2026 जीतने के बाद अब वह दिल्ली स्टेट अंडर-19 कैंप में शामिल होंगे। सहवाग ने जानकारी दी, "अब वह दिल्ली स्टेट के लिए U19 कैंप में शामिल होगा, जहां वह चार दिन के मैच खेलेगा। वह कैप्टन भी है, इसलिए यह उसके लिए एक एक्स्ट्रा जिम्मेदारी है।" आर्यवीर सहवाग अब दिल्ली के लिए भी शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे, ताकि वह अपनी टीम को चैंपियन बना सके।
मुझे मेरी जवानी याद आ गई- सहवाग
आर्यवीर की बैटिंग, हैरानी की बात नहीं है, कुछ मामलों में उसके पिता से मिलती-जुलती है, और वीरेंद्र सहवाग ने खुद माना कि उनके बेटे का स्ट्रोकप्ले यादें ताजा कर देता है। सहवाग ने कहा, "उसके कुछ शॉट मुझे मेरी जवानी की याद दिलाते हैं। उसे देखकर अच्छा लगता है। इसका क्रेडिट पूरी तरह से उसे और उसकी कड़ी मेहनत को जाता है, वह मेरी बात मुश्किल से सुनता है।" सहवाग का कहना है कि वह उनसे अधिक उनके कोचों की सुनता है।
ये भी पढ़ें- ऋषभ पंत के बाद कौन होगा LSG का कप्तान? टॉम मूडी ने लिए ये बड़े नाम