शुभमन गिल की कप्तानी के कायल हुए विराट कोहली, भविष्य पर लगाई मुहर, जानें कब तक रहेंगे कप्तान
Virat Kohli Praised Shubman Gill: एक समय था जब विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम का वर्ल्ड क्रिकेट पर डंका बजा करता था। प्रारूप और देश चाहे कोई भी हो, टीम इंडिया का दबदबा पूरे मैच में देखने को मिलता था।
हालांकि, साल 2022 में विराट कोहली ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन एक खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने भारत को कई मैच जिताए। अब इस दिग्गज बल्लेबाज ने टीम के मौजूदा वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की सराहना की है। कोहली ने माना कि उनके भीतर कप्तानी की काबिलियत है।
वह अभी सीख रहे हैं-कोहली
37 वर्षींय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने जियो हॉटस्टार से बात करते हुए शुभमन गिल की कप्तानी की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा,
"कप्तान के तौर पर शुभमन अभी सीख रहे हैं। वह इस भूमिका में नए हैं, लेकिन उनमें भारतीय टीम की कप्तानी करने के लिए सही सोच और सही जोश है। वह मैदान पर बल्लेबाजों को आउट करने के तरीकों के बारे में सोचते हैं, जो हमेशा कुछ अलग करने या एक कदम आगे रहने की निशानी है। वह अलग-अलग तरह की फील्डिंग सेट करने, खिलाड़ियों पर दबाव बनाने, गेंदबाजों से बात करने और खास तरह का बॉलिंग अटैक आजमाने से नहीं हिचकिचाते।"
🔴SHUBMAN DESIRE TO LEAD INDIA THE RIGHT WAY🤯
— Sam (@cricsam02) September 26, 2026
🎙️: Virat Kohli praised Shubman Gill’s approach to leadership & said he has the perspective and desire to lead India in the right manner.(JioStar) pic.twitter.com/Nk45mNUlyl
वह लंबे समय तक कप्तानी करेंगे- कोहली
कप्तान शुभमन गिल इस समय सिर्फ 27 साल के हैं और वह कम से कम 8 से 10 साल तक भारतीय टीम की कमान संभालने के उम्मीदवार हैं। वहीं, भारत के लिए साल 2014 से 2022 तक सभी प्रारूपों में कप्तान कर चुके विराट कोहली ने भी यह बात मानी। उन्होंने कहा,
"मैदान पर टीम के काम करने के तरीके को लेकर उनकी योजनाएं बहुत साफ हैं। जाहिर है, ज्यादा अनुभव और हालात को समझने के साथ, फैसले लेने के तरीके में वह लगातार काम करते रहेंगे और सुधार लाते रहेंगे, जैसा कि हर कोई लीडरशिप की भूमिका में करता है। मुझे लगता है कि वह लंबे समय तक टीम की कप्तानी करेंगे और सब कुछ ठीक रहेगा।"
2025 में मिली थी कप्तानी
रोहित शर्मा के टेस्ट रिटायरमेंट के बाद शुभमन गिल को पहली बार टेस्ट टीम का फुलटाइम कप्तान नियुक्त किया गया था। गिल की कप्तानी में भारत ने पहला दौरा इंग्लैंड का किया, जहां सीरीज 2-2 से बराबर रही।
इस सीरीज में शुभमन गिल की कप्तानी की पहली झलक नजर आई। इसके बाद रोहित को वनडे कप्तानी से हटाकर शुभमन को वनडे कैप्टन नियुक्त किया गया।
टेस्ट में गिल अपना दबदबा बना चुके हैं लेकिन एकदिवसीय प्रारूप में वह अभी भी अपनी पहचान बनाने की जद्दोजहद में लगे बड़े हैं। अब युवा कप्तान वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में अपनी कप्तानी का हुनर दिखाते नजर आएंगे।
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का वनडे स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उप-कप्तान), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर।
ये भी पढ़ें- वेस्टइंडीज सीरीज से पहले विराट कोहली ने तोड़ा फैंस का दिल, इस दिन खेलेंगे आखिरी इंटरनेशनल मैच!