ViratKohli का आज 38वां जन्मदिन: Delhi की गलियों से निकलकर कैसे बनाए 10 ऐतिहासिक रिकॉर्ड?
विराट कोहली एक ऐसा नाम जो क्रिकेट जगत ही नहीं बल्कि देश और दुनिया में किसी पहचान का मोहताज नहीं है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम अपनी बल्लेबाजी के दम पर दुनिया के कई बड़े गेंदबाजों की नींद उड़ाने वाले धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली का 38वां जन्मदिन है। विराट ने क्रिकेट में आक्रामक अंदाज के जरिए रिकॉर्ड्स की एक लंबी लिस्ट अपने नाम दर्ज की है।
इसमें शतकों की बात की जाए या फिर अपने ही सीनियर के रिकॉर्ड को तोड़ने की बात। जश्न और जीत के पायदान पर विराट ने आज टीम इंडिया को दुनिया भर में उस नए मुकाम पर पहुंचा दिया है जहां लोग भारत को क्रिकेट की बेहतरीन टीम के लिए जानते हैं। तो चलिए बताते हैं कैसे विराट का जुनून उन्हें करोड़ों दिलों का चहेता बना चुका है।
दिल्ली के हैं विराट कोहली
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को नई दिल्ली में हुआ था। उनके माता और पिता सरोज कोहली और प्रेमजी है। उनका अपना भाई, विकास और एक बड़ी बहन, भावना है। कोहली ने विशाल भारती स्कूल से अपनी शिक्षा हासिल की है। उनके पिता प्रेम जी, एक वकील थे और उनकी मृत्यु दिसम्बर 2006 में हुई थी। उन्होंने बॉलीवुड की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ इटली में 11 दिसंबर 2017 को शादी रचाई। कोहली सुर्खियों में आऐ जब वे अपने पिता की मृत्यु के दिन कर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में दिल्ली के लिए खेल रहे थे।
अंडर 19 विश्व कप में की थी कप्तानी
साल 2008 में एक नोजवान भारतीय क्रिकेट की दुनिया में कदम रखकर आगे बढ़ रहा था। चेहरे पर न दाढ़ी न मूंछें और न ही साथ में कोई स्टारडम। लेकिन फिर भी आज अपने प्रशंसकों के लिए विराट नाम ही काफी है। कुआलालंपुर में हुए अंडर 19 विश्व कप का खिताब भारत ने विराट कोहली की कप्तानी में हासिल किया। कहते हैं न जब भगवान देता है तो धप्पर फाड़कर देता है।
विराट के लिए यह जीत कोई मामूली नहीं थी। इस जीत ने विराट कोहली को विश्वभर में नई पहचान दिला दी थी। दिल्ली की गलियों से निकला एक लड़का अब भारतीय टीम की कप्तानी कर विश्व चैंपियन के खिलाफ को देश के नाम कर चुका था।
कैसी रही विराट की शुरूआत
साल 2006 के नवंबर महीने में विराट कोहली ने दिल्ली की तरफ से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। अंडर-19 विश्व कप जीतने के बाद उन्हें IPL के पहले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टीम में शामिल किया। लेकिन IPL 2008 में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। 12 पारियों में 163 रन, औसत 15 और सर्वोच्च स्कोर 38 रन। RCB का हाल भी अच्छा नहीं था। टीम ने 14 मुकाबलों में केवल 4 पर ही जीत दर्ज की थी।
लेकिन साल 2008 में IPL का सीजन खत्म होते ही विराट कोहली में ऐसी फुर्ती दिखाई दी। जिसकी वजह से वह टीम इंडिया में अपनी जगह बना पाए। भारतीय क्रिकेट जगत में दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर कई बड़े क्रिकेटर का रिकॉर्ड तोड़कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वनडे से लेकर टेस्ट और IPL तक उनके नाम ऐसे रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिन्हें तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी चुनौती है।
जानिए विराट के 10 खास रिकॉर्ड
1. वनडे में सबसे ज्यादा शतक: विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम 55 वनडे शतक दर्ज हैं। उन्होंने 2023 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा था।
2. वनडे में सबसे तेज 15 हजार रन: कोहली ने महज 315 पारियों में 15,000 वनडे रन पूरे किए। वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर यह उपलब्धि हासिल कर चुके थे।
3. एक वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन: विराट कोहली ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 765 रन बनाए थे। यह एक वर्ल्ड कप संस्करण में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं।
4. एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा अर्धशतक: 2023 वर्ल्ड कप में कोहली ने 9 अर्धशतक लगाए थे। इसके साथ ही उन्होंने एक ही वर्ल्ड कप संस्करण में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया।
5. टेस्ट में भारतीय कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा जीत: विराट कोहली ने 68 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की, जिनमें से 40 मुकाबलों में भारत को जीत मिली। इस उपलब्धि के साथ वह भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान बने।
6. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक: विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर में 7 दोहरे शतक लगाए हैं। किसी भी भारतीय बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट में उनसे ज्यादा दोहरे शतक नहीं लगाए हैं।
7. आईपीएल में सबसे ज्यादा रन: विराट कोहली IPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इसके अलावा, उन्होंने 2016 के IPL सीजन में 973 रन बनाए थे, जो आज भी एक सीजन में किसी बल्लेबाज का सर्वाधिक स्कोर है।
8. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा शतक: विराट कोहली के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 86 शतक दर्ज हैं। इस सूची में उनसे आगे केवल सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने अपने करियर में 100 शतक लगाए थे।
9. लगातार चार टेस्ट सीरीज में दोहरे शतक: विराट कोहली ने 2016-17 के दौरान लगातार 4 टेस्ट सीरीज में दोहरा शतक लगाने का कारनामा किया था। ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले बल्लेबाज बने।
10. 2023 वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: विराट कोहली ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप में 765 रन बनाए, जिसमें 3 शतक और 6 अर्धशतक शामिल थे। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
यह भी पढ़ें: US मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की हार का ईरान में मना जश्न! लोगों ने जलाए ट्रंप, जेडी वेंस और नेतन्याहू के बैनर