टीएनपी न्यूज़
होम / मनोरंजन
मनोरंजन

मलयालम सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री सावित्री श्रीधरन का निधन, 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Pradeep Singh · 24 सितम्बर 2026
सावित्री श्रीधरन

कोझिकोड: मलयालम थिएटर और सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री सावित्री श्रीधरन का बुधवार को निधन हो गया। वह 83 वर्ष की थीं। उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उनका इलाज चल रहा था। सावित्री श्रीधरन को साल 2018 में आई फिल्म ‘Sudani from Nigeria’ में जमीला उर्फ ‘उम्मा’ के किरदार के लिए खास पहचान मिली थी।

सावित्री श्रीधरन ने मलयालम थिएटर जगत में चार दशक से ज्यादा समय तक योगदान दिया। वह कोझिकोड की कई प्रमुख थिएटर संस्थाओं जैसे कलिंगा, चिरंतना थिएटर्स, संगमम और स्टेज इंडिया से जुड़ी रही थीं।

थिएटर में शानदार योगदान के लिए मिली पहचान

सावित्री श्रीधरन ने कई नाटकों में यादगार अभिनय किया और अपने दमदार मंच प्रदर्शन के लिए जानी गईं। उन्हें थिएटर में योगदान के लिए कई सम्मान मिले।

उन्होंने साल 1977 और 1993 में केरल राज्य सरकार का सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (थिएटर) पुरस्कार जीता। इसके अलावा उन्हें थिएटर के क्षेत्र में योगदान के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

‘कडावु’ से शुरू हुआ फिल्मी सफर

सावित्री श्रीधरन ने फिल्मों में अपना डेब्यू निर्देशक एमटी वासुदेवन नायर की फिल्म ‘Kadavu’ से किया था, जिसमें उन्होंने मां का किरदार निभाया था।

इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं, जिनमें ‘V2aliyangadi’, ‘Dakini’, ‘Mera Naam Shaji’, ‘Virus’, ‘Ittymaani: Made in China’, ‘Pada’ और ‘Pappan’ शामिल हैं।

‘Sudani from Nigeria’ ने दिलाई बड़ी पहचान

साल 2018 की फिल्म ‘Sudani from Nigeria’ में जमीला के किरदार ने उन्हें देशभर में पहचान दिलाई। इस भूमिका के लिए उन्हें 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में स्पेशल मेंशन मिला था। इसके अलावा उन्हें केरल राज्य फिल्म पुरस्कार में बेस्ट कैरेक्टर एक्ट्रेस अवॉर्ड भी मिला।

हालांकि फिल्मों में लोकप्रियता मिलने के बाद भी सावित्री श्रीधरन का थिएटर से गहरा जुड़ाव बना रहा। उन्होंने कोझिकोड के रंगमंच को अपनी जिंदगी के कई दशक समर्पित किए।

यह भी पढ़ें: Hunkkaar The Roar: रघुबीर यादव और फातिमा सना शेख ने बताया शो का ये खास संदेश