Vanuatu द्वीप में 7.1 तीव्रता का भीषण भूकंप
Vanuatu: दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित वानुअतु (Vanuatu) द्वीप समूह में 24 अक्टूबर 2026 को रिक्टर पैमाने पर 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया।
यह झटका 24 अक्टूबर 2026 की सुबह (0231 GMT के आसपास) वानुअतु के तट के पास महसूस किया गया। अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्र (PTWC) ने शुरुआती दौर में वानुअतु और न्यू कैलिफोर्निया के तटों के पास हल्की सुनामी लहरों की संभावना जताई थी, जिसे बाद में वापस ले लिया गया और कोई बड़ा सुनामी नुकसान दर्ज नहीं हुआ।
जनहानि की पुष्टि नहीं
जानकारी के मुताबिक केंद्र समुद्र में होने के कारण बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे को नुकसान या किसी बड़ी जनहानि की तुरंत पुष्टि नहीं हुई है। वानुअतु 'रिंग ऑफ फायर' पर स्थित होने के कारण यहाँ इस तरह की भूकंपीय गतिविधियां होती रहती हैं।
भूकंप की गहराई 10 कि.मी गहरी
GFZ जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने बताया कि शनिवार को 0231 GMT पर वानुअतु आइलैंड्स में 7.1 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र, जिसकी गहराई 10.0 km थी, शुरू में 14.06 डिग्री साउथ लैटीट्यूड और 165.51 डिग्री ईस्ट लॉन्गीट्यूड पर पाया गया था।
यह भी पढ़ें: आज का पंचांग 24 अक्टूबर 2026: शनिवार को कब लगेगा राहुकाल? जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा का समय