टीएनपी न्यूज़
होम / बिजनेस
बिजनेस

बनारस से दिल्ली जाने के लिए Vande Bharat Sleeper Train चुनें या दूसरी ? समझें किराये और समय का हिसाब

Anurag Kumar Tripathi · 26 अक्टूबर 2026
Vande Bharat Sleeper Train

Vande Bharat Sleeper Train: देश के सबसे चर्चित और यात्रियों की पहली पसंद Vande Bharat Sleeper Train को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताते चले कि अभी हावड़ा से कामाख्या के बीच देश की पहली वंदे स्लीपर ट्रेन चल रही है। इस महीने के अंत तक दिल्ली से बनारस के बीच नई ट्रेन चलाने पर विचार किया जा रहा है।

हालांकि रेलवे की तरफ से अधिकारिक तौर पर तारीख तय नहीं कई गई है, लेकिन माना जा रहा है कि रेलवे जल्द इसका ऐलान कर सकता है। अब सवाल यह है कि यात्री इस ट्रेन को चुने या दूसरी को, चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

दिल्ली से बनारस के बीच चलेगी नई Vande Bharat Sleeper Train

हर रोज हजारों की संख्या में लोग दिल्ली से बनारस का रूख करते है। ठंड आते ही यात्रियों की तादात और बढ़ने लगती है। इसके अलावा छठ और दीवाली को देखते हुए रेलवे इस रूट पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने पर विचार कर रहा है। अगर रूट की बात करें तो यह ट्रेन कानपुर, प्रयागराज होते हुए करीब 9 घंटे में बनारस पहुंचेगी। इसके अलावा इस ट्रेन में लग्जरी सुविधाएं मिलेंगी, जिसमे रात का स्वादिष्ट खाना, नाश्ता और आरामदायक सीट शामिल है।

कितना होगा किराया?

अधिकारिक तौर पर रेलवे की तरफ से किराए को लेकर पुष्टि नहीं कई गई है, लेकिन अगर दिल्ली-बनारस वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की बात करें तो थर्ड एसी का किराया 2200 से 2400 रूपये, सेकंड एसी स्लीपर ट्रेन का किराया 3000 से 3200 रूपये और फर्स्ट एसी का किराया 3800 से 4100 तक होने की उम्मीद है। सबसे खास बात है कि राजधानी और दुरंतो जैसी प्रीमियम ट्रेनों से ये वंदे भारत स्लीपर ज्यादा आरामदायक होगी। वंदे भारत स्लीपर के कुल 16 कोच में 11 कोच थर्ड एसी के होंगे। साथ ही चार कोच सेकंड एसी और 1 कोच फर्स्ट एसी का होगा।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चुने या दूसरी

अगर इस ट्रेन के टाइमिंग की बात करें तो ये ट्रेन दिल्ली से रात करीब 9.30 बजे के आसपास निकलेगी और बनारस अगले दिन तड़के 6.30 के आसपास पहुंचा देगी। अगर सुविधाओं बात करें तो इसमे इसका कोई तोड़ नहीं है। यानि यात्रि पूरा काम निपटा के रात को यह ट्रेन पकड़ेंगे और सुबह अपने गंतव्य तक पहुंच जाएंगे।  अगर आपके पास पैसे है तो ये ट्रेन आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं होगी।