टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

रेलवे ट्रैक पर कार से टकराई वलसाड-हिसार एक्सप्रेस, बड़ा हादसा टला; जांच के आदेश जारी

MADHVI TANWAR · 16 अक्टूबर 2026
Valsad Hisar Express

मध्य प्रदेश के रतलाम में वलसाड-हिसार एक्सप्रेस रेलवे क्रॉसिंग पर फंसी कार से टकरा गई। गनीमत रही की कार में सवार लोग टक्कर से पहले ही बाहर निकल गए थे। हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। मामले में रेलवे अधिकारियों ने क्रॉसिंग पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों की लापरवाही को देखते हुए इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

कार में सवार लोग निकल कर भागे

मध्य प्रदेश के रतलाम में बंजाली-सेजावता बाईपास पर लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर 192 पर रेलवे ट्रैक पर एक कार अचानक फंस गई। इसी दौरान वलसाड-हिसार एक्सप्रेस (04728) भी तेजी से आ रही थी। कार में सवार लोगों ने जैसे ही ट्रेन को आता देखा वैसे ही वह लोग बाहर निकल कर भागे।

लोको पायलट ने की थी ट्रेन की स्पीड कम

ट्रेन के लोको पायलट ने दूर से ही कार को देख लिया था और ट्रेन की स्पीड को कम कर दिया था। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। मध्य प्रदेश मंडल रेलवे प्रबंधक (डीआरएम) अश्विनी कुमार ने बताया कि कार में प्रणव उपाध्याय और कुछ लोग सवार थे।

जांच के आदेश जारी

घटना के बाद वरिष्ठ रेलवे और जिला अधिकारी मौके पर पहुंचे। बाद में क्रेन की मदद से कार को पटरियों से हटा दिया। जिससे सामान्य रेल यातायात फिर से शुरू हो सका। ड्यूटी पर तैनात गेट कर्मचारियों की लापरवाही के आरोपों के बाद घटना की जांच के आदेश दिए हैं। जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें: Gold-Silver Price: आसमान पर पहुंचे सोने-चांदी के भाव, धनतेरस से पहले मिलेगी राहत या बढ़ेंगी कीमतें?