टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

उत्तराखंड में ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर हादसा, गहरी खाई में गिरी बस, 4 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

MADHVI TANWAR · 17 नवम्बर 2026
उत्तराखंड में ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर हादसा

उत्तराखंड: ऋषिकेश में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। गुलार बाजार के पास एक बस पुल से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ब्यासी और ढालवाला पोस्ट की SDRF टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया।

ताजा जानकारी के मुताबिक इस बस में तकरीबन 30 से 35 लोग सवार थे। इसमें से 20 घायलों को टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। घायलों को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल मौके पर अभी भी पुलिस और सुरक्षाबल मौजूद है। राहत बचाव कार्य लगातार तेजी से चल रहा है।

ऋषिकेश, उत्तराखंड: आज सुबह गुलार बाजार के पास, एक बस पुल से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई। सूचना मिलने पर, ब्यासी और ढालवाला पोस्ट की SDRF टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बस में लगभग 30-35 लोग सवार थे, जिनमें से करीब 20 घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घायलों को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा जा रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए, कमांडेंट अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर, SDRF की अतिरिक्त टीमों को भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है, और SDRF तथा पुलिस के समन्वय से राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। (सोर्स: SDRF)

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 17, 2026

स्थानीय पुलिस और सुरक्षाबल मौके पर मौजूद

उत्तराखंड के टिहरी जिले में ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर के पास मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे एक यात्री बस पुल से लगभग 100 मीटर नीचे एक गदेरे (खाड़ी/नाले) में गिर गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बस में लगभग 30-35 लोग सवार थे। जिनमें से करीब 20 घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घायलों को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। बचाव कार्य अभी भी जारी है।

घायलों को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा जा रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए कमांडेंट अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर, SDRF की अतिरिक्त टीमों को भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है, और SDRF तथा पुलिस के समन्वय से राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। 

 

यह भी पढ़ें: 17 से 22 नवंबर तक अग्नि पंचक की शुरुआत, भूलकर भी न करें ये 5 काम; जानें नियम और सावधानियां