टीएनपी न्यूज़
होम / देश
देश

उत्तराखंड को मिली 1,508 करोड़ रुपये की सौगात, अमित शाह ने 'घुसपैठिया बचाओ यात्रा' कह राहुल गांधी पर कसा तंज

Ajit Kumar Singh · 6 नवम्बर 2026
Amit Shah

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड दौरे के दौरान राज्य को 1,508 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस मौके पर उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए उत्तराखंड के विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

SIR विरोध रैली को 'घुसपैठिया बचाओ यात्रा' करार दिया

इस कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने कांग्रेस एवं विपक्ष के लोकसभा नेता राहुल गांधी की वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर 'वोट बचाओ यात्रा' पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने विपक्ष की हालिया रैलियों को 'घुसपैठिया बचाओ यात्रा' करार देते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। उनके इस बयान से राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

1,508 करोड़ रुपये के विकास परियोजनाओं की मिली सौगात

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने इस कार्यक्रम के दौरान, उत्तराखंड को 1,508 करोड़ रुपये से ज़्यादा के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स की सौगात दी गई। इस दौरान अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 15 लोगों को 'उत्तराखंड गौरव सम्मान' के साथ-साथ 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' और 'बाल वीरता पुरस्कार' पाने वालों को सम्मानित किया। शाह ने कहा कि, इससे पता चलता है कि BJP सरकार उत्तराखंड को एक महान राज्य बनाने में योगदान देने वाले सभी लोगों का सम्मान करने में गर्व महसूस करती है।

ये भी पढ़ें-रविशंकर प्रसाद का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- 'वोट नहीं मिलता तो अब यही सब करवाएंगे'