टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

इकरा हसन की कांग्रेस से अपील! केंद्र में सपा ने निभाया साथ, अब यूपी में कांग्रेस से सहयोगी बने

MADHVI TANWAR · 26 नवम्बर 2026
इकरा हसन

uttar pradesh: कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने केंद्र में कांग्रेस की हर लड़ाई में सपा द्वारा कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े रहने की बात कही है। ऐसे में अब उनका कहना है कि जैसे सपा ने साथ निभाया है। वैसे ही अब यूपी मे आप भी समाजवादी पार्टी का साथ दे। अपनी प्रतिबद्धता और तालमेल को दिखाए। 

इतना ही नहीं इकरा ने यह भी कहा कि अगर हमने उनका समर्थन न किया होता तो शायद आज वह भी संभव नहीं हो पाता। हम उत्तर प्रदेश चुनावों के लिए भी उनसे इसी तरह की प्रतिबद्धता और सहयोग की उम्मीद करते हैं। इकरा हसन का यह बयान उस समय आया है, जब इंडी अलाइंस के दोनों सहयोगी दलों के बीच सीटों के बटवारे को लेकर तनातनी चल रही है। शुरुआती चर्चा में सपा ने कांग्रेस को 26 सीटों का प्रस्ताव दिया। जब्कि कांग्रेस की तरफ से 120 सीटों की मांग की गई।

LoP पद हासिल करने में कांग्रेस के साथ खड़ी रहीं

SP सांसद इकरा हसन ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए सीट-शेयरिंग पर बातचीत के दौरान अपने INDIA ब्लॉक सहयोगी से प्रतिबद्धता और समझौता करने की मांग की। उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सभी लड़ाइयों में समाजवादी पार्टी सबसे ज़्यादा उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रही है। चाहे वो LoP का पद हासिल करने का मामला हो। अगर हमने उनका साथ न दिया होता, तो शायद आज वो भी न होता। उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश चुनावों के लिए उनसे इसी तरह के कमिटमेंट और एकोमोडेशन की उम्मीद करते हैं। इससे पहले दिन सीट-शेयरिंग को लेकर विपक्षी गठबंधन में गुस्से को शांत करने की कोशिश की।

गलत भाषा का इस्तेमाल नहीं...

उनकी पार्टी के पास कांग्रेस के लिए सीटों की कोई ऊपरी सीमा नहीं है। लेकिन शर्त से अलग चुनाव क्षेत्रों में जीतने के समीकरण पर पूरा ध्यान हों। साथ ही उन्होंने कांग्रेस MP इमरान मसूद से ऐसे बयानों से बचने की अपील की। सपा की ओर से कांग्रेस को 26 सीटे शेयर करने का शुरुआती प्रस्ताव दिया गया है। ऐसे में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कथित तौर पर कहा था कि उनकी पार्टी किसी से भीख नहीं मांग रही है।

इस बयान को लेकर बातचीत के दौरान इकरा ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के लिए सीटों का प्रस्ताव रखते समय किसी तरह की गलत भाषा का इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने कहा कि सपा अपने सहयोगी दल से सम्मानजनक तरीके से बातचीत करना चाहती है। दोनों पार्टियों को ऐसे शब्दों से बचना चाहिए, जिनसे मीडिया और जनता के बीच गठबंधन को लेकर गलत संदेश जाए। इकरा के मुताबिक, सपा कांग्रेस के लिए खुले मन से बातचीत करने को तैयार है।

SP के 5 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी

समाजवादी पार्टी की तरफ से अपने कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की गई जिसके बाद लिस्ट में शामिल 5 नामों उमर अली खान (बेहट, सहारनपुर), आशु मलिक (सहारनपुर), नाहिद हसन (कैराना, शामली), महबूब अली (अमरोहा), और ज्योति लोधी (ललितपुर) को लेकर खींचतान देखी गई हैं। सहारनपुर में चुनाव पर खास ध्यान दिया गया है। क्योंकि कांग्रेस के इमरान मसूद लोकसभा में सहारनपुर से रिप्रेजेंट करते हैं।

कांग्रेस के लिए रखी गई 26 सीटों के बारे में बताते हुए हसन ने कहा कि लिस्ट में 2 सीटें हैं। जो अभी कांग्रेस के MLA के पास हैं, 4 सीटें जहां कांग्रेस 2022 में दूसरे नंबर पर रही थी, और 20 और सीटें कांग्रेस की अपनी लिस्ट से ली गई हैं। साथ ही, उन्होंने कहा कि SP ने मौजूदा SP MLAs वाली पांच सीटों को नॉन-नेगोशिएबल के तौर पर मार्क किया है, और कहा कि कांग्रेस का वहां कोई लॉजिकल दावा नहीं है।

2022 के विधानसभा चुनाव में कैसा था प्रदर्शन?

इकरा हसन ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लिए 2027 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। पार्टी हर सीट का सभी पहलुओं से विश्लेषण करना चाहती है, ताकि 2022 के चुनाव में हुई गलतियों को दोहराया न जाए। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस के पास किसी सीट पर जीतने का इक्वेशन है। तो हम उनसे बात करके उन्हें सीट दे सकते हैं। जहां हमारे मौजूदा MLA हैं। कांग्रेस के लिए 2029 के चुनावों पर फोकस करना ज़्यादा ज़रूरी हो सकता है।

लेकिन समाजवादी पार्टी के लिए सब कुछ 2027 के चुनावों के बारे में है। हम इस चुनाव में बहुत सीरियसली और कमिटमेंट के साथ लगे हुए हैं। असेसमेंट में हम हर सीट को हर एंगल से एनालाइज़ करना चाहते हैं, खासकर वे जिन्हें हम हारे हैं, ताकि हम 2022 में की गई गलतियों को न दोहराएं। और मैं कांग्रेस से भी यही उम्मीद करता हूं। 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में, जिसमें दोनों पार्टियों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था, SP ने 347 सीटों में से 111 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस ने 399 सीटों में से दो सीटें जीतीं।

 

यह भी पढ़ें: 26 नवंबर को ही क्यों मनाते हैं संविधान दिवस? जानिए राष्ट्रीय कानून दिवस से जुड़ा इतिहास