टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

'हमारी डोर अल्लाह के हाथों में लेकिन...', असदुद्दीन ओवैसी ने दिखाए अखिलेश यादव को तेवर

MADHVI TANWAR · 16 नवम्बर 2026
असदुद्दीन ओवैसी ने दिखाए अखिलेश यादव को तेवर

uttar pradesh: उत्तर प्रदेश में इस समय सिसासी पारा हाई बना हुआ है। बीते दिनों जहां चंद्रशेखर रावण और असदुद्दीन ओवैसी के गठबंधन ने राजनीति को हिला कर रख दिया है। तो वहीं एक दूसरे के खिलाफ पार्टियां लगातार बयानबाजी करने में भी लगी हुई है। चंद्रशेखर रावण और असदुद्दीन ओवैसी ने समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव को आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में कड़ी चुनौती देने का दावा किया है।

क्योंकि समाजवादी पार्टी यादव वोटर्स के साथ-साथ दलित वोटर्स को लुभाने का दावा करते देखे जा रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा ब्राह्मण कार्ड खेलने में लगी है। तो कांग्रेस में चुनाव से पहले कई फेरबदल देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में बीते दिन चुनावी सरगर्मियों के बीच यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हमारी डोर अल्लाह के हाथ में है। लेकिन अखिलेश की डोर की जरूर बीजेपी के हाथों में है।

दोनों ने की रैलियां

मेरठ और दूसरे क्षेत्रों में अखिलेश यादव और असदुद्दीन औवैसी की रैलियां की। दोनों की रैलियों में स्थिति साफ थी वोटर्स को लुभाना। मेरठ में आयोजित जनसभा में ओवैसी ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए करारा पटलवार किया है। ओवैसी ने अखिलेश के पुराने बयानबाजी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जितनी डोर रहेगी उतना उड़ेंगे, लेकिन वे जब चाहें उस डोर को खींच लेंगे।

अखिलेश की डोर बीजेपी के हाथों में

ओवैसी ने अखिलेश यादव के खिलाफ तीखे शब्दों में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अखिलेश की डोर हीजेपी के हाथों में है। बता दें कि मंच पर ओवैसी ने पीडीए ने भी तंज कसा है। उन्होंने PDA का फुल फॉर्म पलटते पर कहा कि पहले अखिलेश का मतलब A अलपसंख्यक, लेकिन अब अगड़ा, आदिवासी, अग्रवाल और आधी आबादी बताते हैं।

ओवैसी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा

हैदराबाद में सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने अखिलेश के साथ-साथ कांग्रेस को लपेट लिया। उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इन पार्टियों ने सत्ता में रहने के बाद भी मुसलमानों और दलितों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। सपा प्रमुख का घेराव करते हुए ओवैसी ने कहा कि उन्हें चुनाव याद है कि, लेकिन मुसलमानों के दंगे और उनके जख्म याद हैं क्या?

मेरठ विधायक को भी ओवैसी ने लिया आड़े हाथ

ओवैसी ने अखिलेश के खिलाफ मस्जिदों-मदरसों पर कथित बुलडोजर की कार्रवाई, मुस्लिम युवाओं की गिरफ्तारियों जैसे मुद्दों पर चुप्पी साधने का भी आरोप लगाया है। औवैसी ने मेरठ विधायक रफीक अंसारी को भी आड़े हाथ ले लिया। उन्होंने रफीक पर अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों की अनदेशी करने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें: देशभर में कांग्रेस 26 नवंबर को निकालेगी 'संविधान बचाओ' मार्च, दिल्ली चलो कार्यक्रम किया स्थगित