टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

क्या मिडटर्म चुनाव से जाएगी डोनाल्ड ट्रंप की कुर्सी? जानिए अमेरिका के चुनाव का पूरा गणित

Shivani Gupta · 3 नवम्बर 2026
क्या मिडटर्म चुनाव से जाएगी डोनाल्ड ट्रंप की कुर्सी?

नई दिल्ली: अमेरिका में 3 नवंबर 2026 को मिडटर्म इलेक्शन हो रहे हैं। इन चुनावों को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए काफी अहम माना जा रहा है। इनके नतीजे अमेरिकी संसद में सत्ता का समीकरण बदल सकते हैं और ट्रंप की राजनीतिक ताकत पर भी असर डाल सकते हैं। ऐसे में सवाल है कि क्या इन चुनावों के बाद ट्रंप को राष्ट्रपति पद छोड़ना पड़ सकता है?

एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के दो साल बाद मिडटर्म इलेक्शन कराए जाते हैं। राष्ट्रपति का कार्यकाल चार साल का होता है, इसलिए इन चुनावों को मध्यावधि चुनाव कहा जाता है।

क्या होता है मिडटर्म इलेक्शन?

अमेरिकी संसद यानी कांग्रेस के दो सदन हैं- हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट। मिडटर्म चुनाव में हाउस की सभी 435 सीटों और सीनेट की करीब एक-तिहाई सीटों पर मतदान होता है। इसके अलावा कई राज्यों में गवर्नर के चुनाव भी होते हैं।

क्या जा सकती है ट्रंप की कुर्सी?

मिडटर्म चुनाव के जरिए राष्ट्रपति को सीधे पद से नहीं हटाया जा सकता। हालांकि, अगर ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी संसद में बहुमत गंवा देती है, तो उनके लिए नए कानून पास कराना और अपनी नीतियों को लागू करना मुश्किल हो सकता है।

महाभियोग का भी खतरा

अगर विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी को प्रतिनिधि सभा में बहुमत मिलता है, तो वह ट्रंप के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया शुरू कर सकती है। हालांकि, राष्ट्रपति को पद से हटाने के लिए सीनेट में दो-तिहाई सदस्यों का समर्थन जरूरी होता है।

यानी इन चुनावों से ट्रंप की कुर्सी सीधे नहीं जाएगी, लेकिन नतीजे उनके कार्यकाल के बाकी दो साल की राजनीतिक ताकत और सरकार चलाने की क्षमता तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें: सात राज्यों की 940 सीटों पर होगा सियासी शक्ति परीक्षण, 2029 से पहले किसका पलड़ा होगा भारी?