US-Iran War: भीषण हमले से फिर दहला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, विश्व युद्ध की आहट ने कई देशों की बढ़ाई चिंता
US-Iran War: पिछले 24 घंटों में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और उसके आसपास कम से कम चार तेल टैंकर क्षतिग्रस्त हुए हैं। ईरानी नौसेना के अनुसार, एक नौसैनिक बारूदी सुरंग (नेवल माइन) से टकराने के बाद चौथा टैंकर आग की चपेट में आ गया। वहीं, UK मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) एजेंसी ने ओमान के तट के पास एक अन्य टैंकर पर हमले की अलग से जानकारी दी है।
ईरानी नौसेना के मुताबिक, पूर्वी होर्मुज जलडमरूमध्य में एक नौसैनिक बारूदी सुरंग से टकराने के बाद टैंकर में आग लग गई। नौसेना का आरोप है कि यह जहाज अपने नेविगेशन सिस्टम को बंद करके एक प्रतिबंधित समुद्री क्षेत्र से गुजर रहा था। जिसने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए है कि क्या एक बार फिर अमेरिका-ईरान युद्ध को लेकर टकराव शुरू हो चुका है?
भीषण हमले से दहला स्ट्रेट ऑफ होर्मजु?
ईरान के सरकारी प्रसारक 'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग' (IRIB) द्वारा जारी एक बयान में, ईरानी नौसेना के जनसंपर्क विभाग ने कहा, "नियम तोड़ने वाले टैंकर ने, जो होर्मुज जलडमरूमध्य के पूर्व में प्रतिबंधित क्षेत्र से गुजर रहा था, अपने नेविगेशन सिस्टम को बंद कर दिया था।"
ईरानी नौसेना ने जहाज संचालकों को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि वे देश के सशस्त्र बलों के साथ तालमेल बिठाए बिना प्रतिबंधित समुद्री क्षेत्रों में प्रवेश न करें।
अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, बयान में कहा गया है कि "सशस्त्र बलों के साथ तालमेल के बिना और नियमों के खिलाफ की गई किसी भी गैर-कानूनी गतिविधि का नतीजा यह हो सकता है कि जहाज बारूदी सुरंगों (माइंस) की चपेट में आ जाएं या उनमें आग लग जाए।"
विश्वयुद्ध की आहट तेज
अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के साथ यमन में हूती विद्रोहियों की गतिविधियों और खाड़ी क्षेत्र में बढ़ती सैन्य हलचल ने स्थिति को और जटिल बना दिया है। जिसने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए है कि क्या दुनियाभर में बड़ा हमला हो जा रहा है। क्योंकि कई देशों में टकराव बढ़ता जा रहा है। अगर ऐसा होता है तो दुनिया के कई देशों की चिंता बढ़ सकती है।
इस बीच अमेरिका ने मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ाई है। अमेरिकी विमानवाहक पोत USS Theodore Roosevelt के क्षेत्र में पहुंचने के बाद वहां अमेरिकी विमानवाहक पोतों की संख्या तीन हो गई है।
यह भी पढ़े - चुनाव के बाद पहली बड़ी मुलाकात! PM Modi-Donald Trump की बातचीत पर दुनिया की नजर