टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

US-Iran War: बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका! ईरान के खिलाफ यूएस ने उतारे अपने खूंखार सैनिक, जानें सबकुछ

Anurag Kumar Tripathi · 6 अक्टूबर 2026
US-Iran War

US-Iran War: अमेरिका एक बार फिर ईरान पर भीषण हमले की तैयारी में है। माना जा रहा है कि इस बार हमला काफी व्यापक और खतरनाक हो सकता है। दोनों देशों के बीच लंबे समय से युद्ध की स्थिति बनी हुई है। लेकिन अब ट्रंप और उनकी सेना ईरान को तबाह करने की तैयारी कर रही है।

यूएस अपने खूंखार सैनिकों को मिडिल ईस्ट में भेज रहा है, जिससे कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है कि क्या ईरान दुनिया के नक्शे से पूरी तरह से मिट जाएगा। हालांकि ईरान की तरफ से भी तैयारी शुरू कर दी गई है। यहां तक की वहां पर महिलाओं को युद्ध की ट्रेनिंग दी जा रही है। चलिए आपको बताते है इस खबर से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट।

अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में भेजे अपने खूंखार सैनिक

अगर आपको युद्ध जीतना है तो जमीनी लड़ाई काफी अहम और खास हो जाती है। यही वजह है कि अब अमेरिका अपने खूंखार सैनिकों को मिडिल ईस्ट भेज रहा है। इससे पहले ईरान ने भी अमेरिका को जमीनी युद्ध के लिए ललकारा था। दरअसल अमेरिका के मरीन कमांडो मिडिल ईस्ट के लिए रवाना हो गए है।

पिछले कुछ महीनों से अमेरिका लगातार मिडिल ईस्ट में अपने सैनिकों की संख्या बढ़ा रही है, जिसके बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है कि क्या ट्रंप ईरान पर बड़े युद्ध की तैयारी कर रहे है।

दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा ईरान?

अमेरिका पिछले 7 महीने से ईरान को तबाह करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन अभी तक वह कामयाब नहीं हो सका है। बातचीत के दौरान भी अमेरिका कई बार हमले कर चुका है। लेकिन ईरान की तरफ से भी हर बार जवाबी कार्रवाई की गई है और अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें दागी गई ।

एक बार फिर ट्रंप ईरान को बर्बाद करने की धमकी दे रहे है। हाल ही में अमेरिका ने जंगी बेड़े के साथ अपने 9 हजार सैनिकों को मिडिल ईस्ट भेजा है।

जिसमे मरीन कमांडो भी शामिल है। सवाल यह भी उठने लगा है कि क्या अमेरिका इस बार हवाई के साथ-साथ जमीनी हमले की भी तैयारी कर रहा है। दूसरी तरफ ईरान ने भी अपनी कमर कस ली है। आम लोगों और महिलाओं को युद्ध की ट्रेनिंग दी जा रही है ताकि वह अमेरिकी सैनिकों का सामना कर सके।