US-Iran War से पहले ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग की महाबैठक, मिडिल ईस्ट में महायुद्ध की आहट, देखें रिपोर्ट
US-Iran War: भारत के पड़ोसी देश चीन में एक महाबैठक होने जा रही है। दुनिया के सबसे शक्तिशाली राष्ट्राध्यक्ष कल यानि 19 नवंबर को एक मंच पर बैठेंगे। जिसमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति पुतिन, और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग हिस्सा लेंगे।
यह बैठक कई मायनों में एक गेमचेंजर साबित हो सकता है। सवाल यह भी है कि क्या मिडिल ईस्ट में महायुद्ध शुरू होने जा रहा है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी
दुनिया के तीन महाशक्ति होंगे आमने-सामने
बता दें कि कल यानि 19 नवंबर को चीन, रूस और अमेरिका के राष्ट्रपति एक मंच पर बैठेंगे। जिसने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए है। सबसे खास बात है कि यह तीनों महाशक्ति का एक दूसरे से 36 का आंकड़ा है। रूस और अमेरिका में हमेशा तनाव रहा है। इसके अलावा अमेरिका और चीन भी एक दूसरे पर भरोसा नहीं करते है।
हालांकि रूस और चीन एक अच्छे दोस्त है। आसान भाषा में समझे तो इस बैठक में ट्रंप चारों तरफ से घिरते हुए नजर आ रहा है। सवाल यह भी कि क्या अमेरिका-ईरान युद्ध को लेकर भी क्या कोई बातचीत हो सकती है। या फिर मिडिल ईस्ट में कोई बड़ा हमला होने जा रहा है?
मुलाकात से पहले ट्रंप ने किया ट्वीट
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक्स हैंडल ट्रुथ सोशल पर लिखा, "मैं अब फिलीपींस से चीन जा रहा हूँ। फिलीपींस में हमारी व्यापार, राष्ट्रीय सुरक्षा और अन्य विषयों पर बहुत अच्छी बातचीत हुई। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने फिलीपींस के साथ एक नई और बिल्कुल अलग तरह की व्यापार डील की है।
I am now heading to China, from the Philippines, where we had a wonderful meeting on Trade, National Security, and other subjects. I am pleased to announce that we made a new and completely different Trade Deal with the Philippines, one that will be a true landmark and, in particular, a Deal that will be great for our Farmers and those in the business of “Energy.” President Marcos is a powerful leader, and a man of high integrity and substance. It was an Honor to be with him, and his beautiful wife and son. See you in China! President DONALD J. TRUMP ( TS: Nov 18 2026, 2:44 AM ET )
— Commentary Donald J. Trump Truth Social Posts On X (@TrumpTruthOnX) November 18, 2026
यह एक ऐतिहासिक समझौता साबित होगा, जो विशेष रूप से हमारे किसानों और 'ऊर्जा' (एनर्जी) क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बहुत फायदेमंद होगा। राष्ट्रपति मार्कोस एक सशक्त नेता हैं, जो बहुत ईमानदार और प्रभावशाली व्यक्ति हैं। उनके साथ, और उनकी पत्नी तथा बेटे के साथ समय बिताना मेरे लिए सम्मान की बात थी। चीन में मिलते हैं"।
क्या मिडिल ईस्ट में होने जा रही है महाजंग?
मिडिल ईस्ट में स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। एक तरफ अमेरिका और ईरान युद्ध तो दूसरी तरफ यहूदी लगातार सऊदी अरब के कई जगहों को निशाना बना रहा है। इसी बीच अब तीन महाशक्तियों की मुलाकात ने कई तरह की चर्चा को जन्म दे दिया है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि इस मुलाकात के क्या मायने है और ट्रंप किस तरह का बयान देते है। सीधे तौर पर देखें तो अमेरिका का चीन और रूस के बीच छत्तीस का आंकड़ा है जो इसे और दिलचस्प बनाता है।
यह भी पढ़े - 'ग्यारह विमान मार गिराए गए..' Donald Trump के बयान से फिर बढ़ी हलचल, PM Modi को लेकर कह दी बड़ी बात