टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

US-Iran War: ईरान पर हमले का तारीख तय! Donald Trump के ऐलान से क्यों मचा हड़कंप, जानें सबकुछ

Anurag Kumar Tripathi · 20 नवम्बर 2026
US-Iran War

US-Iran War: अमेरिका-ईरान युद्ध की आग ठंडी नहीं हुई है कि एक बार फिर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। ईरान के संबंध में अपना अगला कदम तय करने के लिए वह नए साल की शुरुआत तक इंतजार करेंगे।

वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने वाशिंगटन से आग्रह किया है कि वह तेहरान के खिलाफ फिर से बमबारी का अभियान शुरू करे। जिसके बाद सवाल उठना शुरू हो गया है कि क्या अमेरिका और इजरायल मिलकर कुछ बड़ा करने जा रहे है।

Donald Trump का ईरान को फाइनल अल्टीमेटम

गुरुवार को 'एक्सिओस' (Axios) के साथ एक विशेष साक्षात्कार में, ट्रम्प ने संकेत दिया कि वे ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई फिर से शुरू करने के फैसले को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले हफ्तों में वाशिंगटन अपने विकल्पों पर विचार करना जारी रख सकता है।

चीन में APEC शिखर सम्मेलन के बाद अमेरिका लौटते समय, 'एयर फोर्स वन' विमान में ट्रम्प ने 'एक्सिओस' से कहा, "मैं (ईरान को लेकर) कोई भी फैसला लेने में जल्दबाजी नहीं कर रहा हूँ। हम देखेंगे कि साल की शुरुआत के बाद क्या होता है।"

उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब नेतन्याहू की ओर से ईरान पर एक निर्णायक और नए हमले के लिए दबाव बढ़ रहा है।

नेतन्याहू ने ट्रंप के सामने रख दी बड़ी शर्त

जानकारी के मुताबिक वेंजामिन नेतन्याहू ने भी ट्रंप से ईरान पर जल्द हमले का आग्रह किया है। जिसने कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

सूत्रों ने CBS न्यूज़ को बताया कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का प्रशासन इस बात को लेकर चिंतित है कि ईरानी कितनी तेज़ी से अपनी बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की क्षमताओं को फिर से विकसित कर रहे हैं,

और वे अपने सैन्य तथा परमाणु बुनियादी ढांचे को ज़मीन के नीचे ले जाकर हमलों से सुरक्षित करने के लिए कितनी तेज़ी से काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़े - पाकिस्तान के होंगे दो फाड़! Bilawal Bhutto की शहबाज और मुल्ला मुनीर को दो टूक, बोले - "खून बहेगा"