US-Iran War में आया नया मोड़! पाकिस्तान, सऊदी अरब, तुर्की की एंट्री से मचा हड़कंप, मिडिल ईस्ट में भयंकर तबाही की आशंका
US-Iran War: मिडिल ईस्ट में जारी संकट ने नया मोड़ ले लिया है। जिसने अमेरिका के साथ-साथ इजरायल की भी टेंशन बढ़ा दी है। दरअसल बीते दिन पाकिस्तान, सऊदी और तुर्की का उच्च प्रतिनिधिमंडल ईरान पहुंचा। अब सबसे बड़ा सवाल ये कि क्या मिडिल ईस्ट में भयंकर तबाही मचने जा रही है।
सवाल यह भी कि क्या अमेरिका के खिलाफ तीनों मुस्लिम देश ईरान का साथ देने जा रहे है। अगर ऐसा होता है तो डोनाल्ड ट्रंप की टेंशन बढ़ सकती है। इसके अलावा कल तक यह भी साफ हो जाएगा कि क्या इजरायल में नेतन्याहू सरकार वापसी करती है या फिर नई सरकार बनती है।
क्या अमेरिका और ईरान के बीच फिर शुरू होगी जंग?
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव का सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या दोनों पक्ष बातचीत के जरिए किसी समझौते तक पहुंचेंगे या फिर सैन्य कार्रवाई दोबारा शुरू होगी।
हालिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ दोबारा हमले की संभावना से इनकार नहीं किया है। दूसरी तरफ, ईरान ने भी अपनी शर्तों पर जोर दिया है। इनमें अमेरिकी प्रतिबंधों और ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकेबंदी से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। इजरायल की तरफ से भी ईरान को तबाह करने की धमकी दी जा रही है। जिसने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए है।
सऊदी अरब, तुर्की, पाकिस्तान की एंट्री से हलचल तेज
इस पूरे घटनाक्रम में सबसे अहम बात यह है कि पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की का शीर्ष नेतृत्व ईरान पहुंच चुका है। बता दें कि ये चारों देख मुस्लिम है यानि अगर युद्ध के नजरिए से देखें तो काफी अहम बैठक हो सकती हैं। ईरान ने साफ कहा है कि मुस्लिम देशों को साथ आना चाहिए जो दर्शाता है कि ईरान भी अमेरिका को पूरी तरह से टक्कर देने के लिए तैयार है।
मिडिल ईस्ट में तनाव का असर केवल युद्ध क्षेत्र तक सीमित नहीं रहता। इस क्षेत्र से गुजरने वाला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण ऊर्जा मार्ग है। यहां जहाजों की आवाजाही बाधित होने पर कच्चे तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।
इस मीटिंग के बाद कई तरह के सवाल उठना शुरू हो गए है कि क्या आने वाले दिनों में भयंकर तबाही मचने जा रही है। क्या सऊदी और पाकिस्तान अमेरिका से गद्दारी करेंगे। ऐसे कई सवाल है जिसने दुनिया के कई देशों की टेंशन बढ़ा दी है।
यह भी पढ़े - K9 Vajra Howitzer: चीन-पाकिस्तान की तबाही तय! भारतीय सेना में शामिल होगा ये विध्वंसक हथियार, जानें खासियत