US-Iran War: क्या मिडिल ईस्ट में छिड़ने वाली है महाजंग? अमेरिका की चेतावनी से बढ़ा तनाव, ईरान अलर्ट
US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है कि क्या मिडिल ईस्ट में सदी का सबसे बड़ा युद्ध शुरू होने जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ही ईरान को धमकी दे रहे है।
वहीं अब खबरें तो यह भी सामन आ रही है कि अमेरिका जल्द मिडिल ईस्ट में कुछ बड़ा सकता है। हालांकि ईरान ने भी साफ कर दिया है कि अगर उसपर हमला होता है तो वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रही इंटरनेट की केबल को नुकसान पहुंचा सकता है। ईरान ने कहा कि अमेरिका आग से खेलने की कोशिश ना करें।
मिडिल ईस्ट में अमेरिका मचाएगा भयंकर तबाही
अमेरिका ने मध्य पूर्व में तीसरे एयरक्राफ्ट कैरियर स्ट्राइक ग्रुप USS थियोडोर रूजवेल्ट को भेजा है। इस बेड़े में 7000 से अधिक नाविक और 2000 मरीन सवार हैं। अमेरिका के दो विमानवाहक पोत USS जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश और USS जॉर्ज वॉशिंगटन पहले से ही क्षेत्र में मौजूद है। इसके अलावा ट्रंप ने ईरान पर अमेरिका के सबसे शक्तिशाली बम को गिराने की धमकी दी थी।
जिसके बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है। खबरे तो ये भी है अमेरिका में मिडटर्म चुनाव से पहले अमेरिका ईरान पर भीषण हमला कर सकता है। हालांकि अभी तक इसे लेकर किसी प्रकार की अधिकारिक पुष्टि नहीं कई गई है।
ईरान ने भी दिखाई सख्ती, अमेरिका को दी चेतावनी
अमेरिका की धमकियों के बीच ईरान ने भी अपना रुख सख्त कर लिया है। ईरान की ओर से चेतावनी दी गई है कि अगर अमेरिका दोबारा हमला करता है, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। दोनों देशों के बीच बढ़ती बयानबाजी से यह आशंका बढ़ रही है कि कोई छोटी-सी सैन्य घटना भी बड़े टकराव का रूप ले सकती है।
इसी बीच अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि ईरान की ओर से विदेशों में अमेरिकी अधिकारियों और नागरिकों को निशाना बनाने की कोशिशें बढ़ी हैं।
इस पूरे संकट में होर्मुज जलडमरूमध्य सबसे अहम स्थानों में से एक है। यह समुद्री मार्ग वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। अमेरिका ने ईरानी जहाजों की आवाजाही पर नाकेबंदी लागू करने की बात कही है, जबकि ईरान इस क्षेत्र पर अपना नियंत्रण जताता रहा है।
यह भी पढ़े - मक्का पैक्ट की निकली हवा, Saudi Arabia की मदद से पीछे हटा तुर्की! पाकिस्तान, अमेरिका ने खींचा हाथ