टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

US-Iran War: आईआरजीसी की धमकी से डोनाल्ड ट्रंप के छूटे पसीने! क्या विश्वयुद्ध की तैयारी कर रहा ईरान? पढ़े पूरी रिपोर्ट

Anurag Kumar Tripathi · 13 नवम्बर 2026
US-Iran War

US-Iran War: आप और हम शुरू से ही अमेरिका को दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में गिनते है। लेकिन ईरान-अमेरिका युद्ध ने सोच को पूरी तरह से बदल दिया है। युद्ध में अमेरिका को जबरदस्त नुकसान झेलना पड़ रहा है। इसी बीच ईरान ने हाल ही में एक वीडियो जारी कर मिसाइलों का जखीरा दिखा दिया है।

जिसके बाद सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान विश्वयुद्ध की तैयारी कर रहा है? आपको पढ़ने में थोड़ा अटपटा लगे, लेकिन कई तरह के सवाल उठना शुरू हो गए है। आईए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

ईरान की धमकी ने ट्रंप की बढ़ाई बेचैनी

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के चीफ कमांडर मेजर जनरल अहमद वाहिदी ने अमेरिका को ईरान के खिलाफ कोई भी और सैन्य कार्रवाई न करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि "दुश्मन को अपनी बार-बार की हार से सबक लेना चाहिए। वरना उसे आक्रामकता की छोटी-मोटी हरकतों के जवाब में भी "बहुत विनाशकारी और दर्दनाक हमलों" का सामना करना पड़ेगा।

प्रेस टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, वाहिदी ने कहा, "दुश्मन को अपनी बार-बार की हार से सबक लेना चाहिए, वरना उसे और भी कड़ा सबक मिलेगा। आक्रामकता की कोई भी हरकत, चाहे वह कितनी भी छोटी क्यों न हो, उसका जवाब बहुत विनाशकारी और दर्दनाक हमलों से दिया जाएगा।"

विश्वयुद्ध की तैयारी कर रहा है ईरान!

अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू हुए लंबा समय हो गया है, लेकिन ईरान की अकड़ अभी भी कायम है। हाल ही में ईरान ने एक बार फिर अमेरिका को ललकारा है। मालूम हो कि ईरान की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया था। जिसमे मिसाइलों का जखीरा दिखाया गया था।

एक्सपर्ट के मुताबिक यह वीडियो खासतौर पर अमेरिका के लिया बनाया गया है। अब सवाल उठा रहा है कि क्या ईरान विश्वयुद्ध की तैयारी कर रहा है। दूसरी तरफ अमेरिका भी लगातार परमाणु हमले की धमकी दे रहा है। सवाल यह भी है कि क्या रूस ईरान को परमाणु बम देगा, क्योंकि ईरान अभी भी परमाणु शक्ति नहीं बन सका है। वहीं अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में ट्रंप क्या करने वाले है?

यह भी पढ़े - Sheikh Hasina के बयान से बांग्लादेश में मची खलबली, देश आने से पहले पूर्व प्रधानमंत्री ने चली नई चाल, जानें सबकुछ