टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

US-Iran War: IRGC का शक्ति प्रदर्शन, ईरान के नए मिसाइल लॉन्चर देख कांप उठेगा अमेरिका, जानें खासियत

Anurag Kumar Tripathi · 22 नवम्बर 2026
US-Iran War

US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच लगातार टकराव जारी है। दोनों झुकने के लिए तैयार नहीं है। स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। ट्रंप लगातार ईरान को तबाह करने की धमकी दे रहे है तो दूसरी तरफ ईरान भी लगातार वीडियो जारी करते हुए अपने मिसाइलों का जखीरा दिखा दिया है।

इसी बीच अब आईआरजीसी ने एक और वीडियो शेयर किया है। जिसमें ईरान ने एक ऐसे नए मिसाइल लॉन्चर का प्रदर्शन किया है जिससे एक साथ दो मिसाइलें दागी जा सकती है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी अहम जानकारी।

ईरान के अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी में दिखा नया सिस्टम

21 नवंबर को ईरान के सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित फुटेज में IRGC कमांडरों को एक अंडरग्राउंड मिसाइल फैसिलिटी का दौरा करते हुए दिखाया गया। इस दौरान IRGC के कमांडर-इन-चीफ अहमद वाहिदी और एयरोस्पेस फोर्स के कमांडर माजिद मौसवी की मौजूदगी भी सामने आई।

रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने इस दौरान एक नया ड्यूल-मिसाइल लॉन्चर प्रदर्शित किया। ईरानी अधिकारियों ने इसे देश की सैन्य क्षमताओं के विस्तार का हिस्सा बताया है। हालांकि, इस प्रदर्शन से जुड़ी सभी तकनीकी जानकारियों और वास्तविक परिचालन क्षमता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच बढ़ी चिंता

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव का असर अब केवल दोनों देशों तक सीमित नहीं है। खाड़ी क्षेत्र में जहाजों की आवाजाही और तेल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में टैंकरों पर हमलों की खबरों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार और ऊर्जा सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।


कुल मिलाकर, ईरान का नया सैन्य प्रदर्शन अमेरिका के साथ जारी तनाव के बीच एक रणनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, किसी भी सैन्य सिस्टम की वास्तविक क्षमता का आकलन केवल सरकारी फुटेज या दावों के आधार पर नहीं किया जा सकता। आने वाले दिनों में दोनों देशों का रुख पश्चिम एशिया की स्थिति के लिए बेहद अहम होगा। ईरान अमेरिका के आगे बिल्कुल भी झुकने के लिए तैयार नहीं है। 

यह भी पढ़े - वाह मंत्री जी! इंग्लिश ने फिर डुबाई पाकिस्तान की इज्जत, Musadik Malik का वीडियो वायरल