टीएनपी न्यूज़
होम / विदेश
विदेश

US-Iran War: 'हर समझौते को..' आर या पार की राह पर चला ईरान, विदेश मंत्री के ऐलान से हड़कंप

Anurag Kumar Tripathi · 21 नवम्बर 2026
US-Iran War

US-Iran War: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने गुरुवार (स्थानीय समय) को कहा कि तेहरान केवल मौजूदा गतिरोध को खत्म करने के लिए वाशिंगटन के साथ कोई समझौता स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी समझौते में ईरान के राष्ट्रीय हितों की रक्षा होनी चाहिए और भविष्य में फिर से संघर्ष न होने का आश्वासन मिलना चाहिए।

अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के सरकारी अखबार को दिए एक साक्षात्कार में अराघची ने कहा कि तेहरान मौजूदा "न युद्ध, न शांति" वाली स्थिति में बने रहने के बजाय एक "अच्छा, सम्मानजनक और स्थायी समझौता" चाहता है।

ट्रंप को लेकर ईरान की दो टूक

अल जज़ीरा के अनुसार, उन्होंने बताया कि दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के हस्ताक्षर के साथ समझौता ज्ञापन (मेमोरेंडम) को अंतिम रूप दे दिया गया था, लेकिन वाशिंगटन द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रावधान का उल्लंघन किए जाने से यह समझौता वास्तव में खत्म हो गया।

उन्होंने कहा कि इसके बाद तेहरान ने समझौता ज्ञापन के तहत अमेरिका द्वारा किए गए वादों और नए प्रतिबंधों को हटाने की मांगों को, रणनीतिक जलमार्ग को फिर से खोलने के सात-दिवसीय प्रस्ताव में शामिल कर लिया।

हमले से फिर दहला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में लगातार हो रहे हमले ने कई देशों की चिंता बढ़ा दी है। स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। इसी बीच अब ट्रंप ने दावा किया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अब अमेरिका का पूरी तरह से कब्जा है।

हालांकि लगातार जहाजों पर हमले हो रहे है। साथ ही ट्रंप ने अपने एक बयान में कहा कि नए साल तक ईरान पर किसी प्रकार का हमला नहीं करेंगे।

उनकी टिप्पणियां तेहरान के इस रुख को रेखांकित करती हैं कि वाशिंगटन के साथ किसी भी राजनयिक समझौते में उसकी सुरक्षा चिंताओं, परमाणु कार्यक्रम और प्रतिबंधों से जुड़ी मांगों का समाधान होना चाहिए,

साथ ही यह भी सुनिश्चित होना चाहिए कि इस समझौते से लड़ाई का एक और दौर शुरू न हो जाए।

यह भी पढ़े - दुश्मन के बख्तरबंद वाहनों की खैर नहीं! T-90 Bhishma Tank में लगेगा ये विनाशकारी गोला बारूद, जानें खासियत