US-Iran War: 'शायद मुझे ऐसा करना..' महायुद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप के नए बयान से मची दहशत
US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच टेंशन खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। ट्रंप बीच-बीच में ऐसा बयान दे देते है, जिसके बाद दुनियाभर में एक नई तरह की बहस शुरू हो जाती है। मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने ईरान को धमकी दे दी है। अब सवाल यह कि क्या दोनों देशों के बीच महायुद्ध शुरू होने जा रहा है? मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप पहले से ही बौखलाए हुए है। जिसने शंका और बढ़ा दी है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी जरूरी अपडेट।
Donald Trump की हुंकार से ईरान में हड़कंप
मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, "अब हम एक फैसला लेंगे। क्या हम आगे बढ़कर इसे प्रमाणित करना चाहते हैं ताकि ऐसा दोबारा कभी न हो? अगर मुमकिन हो, तो मैं बाकी देश को बर्बाद नहीं करना चाहूंगा, लेकिन शायद मुझे ऐसा करना पड़े। आपको जल्द ही पता चल जाएगा।" जिसके बाद कई तरह के सवाल उठना हो गए है कि क्या ट्रंप ईरान के खिलाफ कोई बड़ी साजिश रच रहे है।
ट्रंप के पास क्या है विकल्प
मिडटर्म चुनाव के बाद कई हद तक चीजें बदली है। पहले अमेरिकी राष्ट्रपति लगातार ईरान को तबाह करने की धमकी रहे थे। यहाँ तक की इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने एक फोटो शेयर की थी। जिसमें आग का गुब्बार दिख रहा था। अगर विकल्प की बात करें तो हार के बाद भी जनवरी तक ट्रंप के पास पूरी शक्ति रहने वाली है। यानि अगर वह चाहे तो अमेरिकी सेना को कोई भी आदेश दे सकते है। इसके अलावा वह अन्य विकल्पों पर भी विचार कर सकते है, ताकि ईरान को ज्यादा से ज्यादा नुकसान हो।
ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति का उड़ाया मजाक
मिडटर्म चुनाव के नतीजे आने के बाद ईरान सबसे ज्यादा खुश नजर आ रहा है। इससे पहले ईरान की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया था, जिसमें हथियारों का जखीरा दिखाया गया था। यानि यह तो साफ है कि ईरान अभी भी अमेरिका के आगे झुकने के लिए तैयार नहीं है।
इसके अलावा उसने 4 देशों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोल दिया है। जिसमे भारत-चीन जैसे देश शामिल है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ट्रंप सिर्फ धमकी ही देते है या फिर वह कुछ बड़ा कर सकते है।
यह भी पढ़े - दुनिया के सामने फिर चमकी भारत की ज्ञान परंपरा! UNESCO ने महाभारत समेत इन 3 ग्रंथों को दी खास पहचान