US-Iran War: तबाही का काउंटडाउन शुरू, डोनाल्ड ट्रंप का ईरान को फाइनल अल्टीमेटम!
US-Iran War: अमेरिका के राष्ट्रपति ने एक बार फिर ईरान को खुली चेतावनी देते हुए आगाह कर दिया है। अब सवाल उठना शुरू हो गया है कि क्या ईरान तबाह होने जा रहा है, क्या दुनियाभर में भीषण तबाही मचने जा रही है और क्या ईरान की जनता अब दुनिया में अलग-थलग होने जा रही है। ऐसे कई सवाल है जो ट्रंप की धमकी के बाद उठना शुरू हो गए है।
डोनाल्ड ट्रंप की धमकी से क्यों कांपा ईरान?
अमेरिकी राष्ट्रपति की धमकी के बाद दुनियाभर के देशों में हलचल मच चुकी है। बीते दिन मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने साफ कहा कि अब किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा। बहुत जल्द" कुछ होने की उम्मीद है।
इससे पहले खबरें यह भी आ रही थी कि यूएस अपना सबसे घातक बम ईरान पर गिराने की सोच रहा है। जिससे भयंकर तबाही मचने की उम्मीद है।
ईरान का अगला प्लान क्या?
अमेरिका की धमकी के बाद ईरान भी लगातार आंखों में आखें डालकर ट्रंप को धमकी दे रहा है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे जहाजों पर लगातार हमले कर रहा है।
इसके अलावा ईरान ने साफ कर दिया है कि जब तक उसकी शर्तें नही मानी जाती तब तक वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद रखेगा।
क्या विश्वयुद्ध की और बढ़ रही है दुनिया?
US-Iran War को लेकर एक बार फिर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है। डोनाल्ड ट्रंप की ताजा धमकी ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या दुनिया विश्व युद्ध की और बढ़ रही है। याद हो कि हाल ही में रूस ने ईरान की हर संभव मदद की सलाह दी है। यानि अगर इस युद्ध में अमेरिका की तरफ से ईरान कूदता है तो रूस और चीन ईरान का साथ दे सकते है।
दूसरी तरफ हूती विद्रोही लगातार सऊदी अरब के कई इलाकों में हमले कर रहे है। यानि युद्ध बढ़ा तो कई देश आमने-सामने हो सकते है जो दुनिया के लिए एक प्रकार की खतरे की घंटी है।
यह भी पढ़े - भीषण हमले से फिर दहला Strait of Hormuz, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, भारत पर मंडराया बड़ा खतरा, जानें सबकुछ