टीएनपी न्यूज़
होम / मनोरंजन
मनोरंजन

उर्मिला सनावर की जमानत को जिला जज कोर्ट में चुनौती, 7 नवंबर को होगी सुनवाई

Shivani Gupta · 5 नवम्बर 2026
उर्मिला सनावर की जमानत को जिला जज कोर्ट में चुनौती

हरिद्वार: अभिनेत्री उर्मिला सनावर की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती हैं। एसीजेएम कोर्ट से 2 नवंबर को मिली जमानत के आदेश को मुकदमे की विवेचक संदीपा भंडारी ने जिला एवं सत्र न्यायालय में चुनौती दी है। इस मामले में न्यायालय ने आपत्ति पर नोटिस जारी करते हुए सुनवाई के लिए 7 नवंबर की तारीख तय की है।

हालांकि, फिलहाल उर्मिला सनावर की जमानत पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। ऐसे में जमानती पेश कर बेल बॉन्ड भरने के बाद उनकी रिहाई का रास्ता खुला है। लेकिन जमानती उपलब्ध नहीं होने के कारण वह बुधवार को भी जेल से बाहर नहीं आ सकीं।

25 अक्टूबर से जेल में बंद हैं उर्मिला सनावर

बता दें कि पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ की बेटी दीपिका राठौड़ की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में अभिनेत्री उर्मिला सनावर 25 अक्टूबर से रोशनाबाद जेल में बंद हैं। उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए एसीजेएम कोर्ट ने 2 नवंबर को राहत दी थी।

यह भी पढ़ें: मंदसौर के लच्छे की देशभर में धूम, 200 साल पुरानी परंपरा से 500 लोगों को मिल रहा रोजगार

50-50 हजार के दो जमानती पेश करने की शर्त

एसीजेएम कोर्ट ने उर्मिला सनावर को 50 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र और इतनी ही धनराशि के दो जमानती पेश करने की शर्त पर जमानत मंजूर की थी। हालांकि, जमानती नहीं मिलने के चलते जमानत मिलने के बावजूद उनकी रिहाई नहीं हो सकी।

7 नवंबर को होगी अहम सुनवाई

अब विवेचक की ओर से जमानत आदेश को जिला एवं सत्र न्यायालय में चुनौती दिए जाने के बाद मामले में 7 नवंबर की सुनवाई अहम हो गई है। फिलहाल जमानत आदेश पर रोक नहीं है। ऐसे में जिला एवं सत्र न्यायालय में होने वाली सुनवाई के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

Reported By:Archana Dhingra

यह भी पढ़ें: पंजाब में पराली जलाने के 2,347 मामले सामने आए, 647 FIR दर्ज; प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जारी किए आंकड़े