टीएनपी न्यूज़
होम / शिक्षा
शिक्षा

UPPSC HEO Admit Card 2026: हेल्थ एजुकेशन ऑफिसर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 4 अक्टूबर को एग्जाम

Shivashakti Narayan Singh · 2 अक्टूबर 2026
हेल्थ एजुकेशन ऑफिसर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

UPPSC HEO Admit Card 2026: UPPSC ने स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। 221 पदों के लिए होने वाली स्क्रीनिंग परीक्षा 4 अक्टूबर को होगी। उम्मीदवार OTR नंबर और जन्मतिथि की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ वैध पहचान पत्र ले जाना जरूरी होगा।

उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (HEO) के पदों पर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने इस भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि परीक्षा में शामिल होने से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दर्ज सभी जरूरी जानकारियों को एक बार जरूर जांच लें।

4 अक्टूबर को होगी UPPSC HEO परीक्षा

UPPSC की ओर से स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के 221 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 दिसंबर 2025 से शुरू हुई थी, जो 22 जनवरी 2026 तक चली थी। इस भर्ती के लिए कुल 1,24,806 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।अब इन अभ्यर्थियों के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

OTR नंबर और जन्मतिथि से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद इन स्टेप्स को फॉलो करें-

1. सबसे पहलेhttps://uppsc.up.nic.in/  की वेबसाइट पर जाएं।
2. होम पेज पर Recruitment Dashboard सेक्शन में जाएं।
3. यहां Admit Card: CLICK HERE TO DOWNLOAD ADMIT CARD FOR ADVT.NO.D-6/E-1/2025, SWASTHYA SHIKSHA ADHIKARI (SCREENING) EXAM-2025, (EXAM. DATED-04/10/2026) लिंक पर क्लिक करें।
4. अब Download Admit Card के विकल्प पर जाएं।
5. नए पेज पर अपना OTR नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
6. अपना जेंडर सेलेक्ट करने के बाद वेरिफिकेशन कोड भरें।
7. अब Download Admit Card पर क्लिक करें।
8. आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।

परीक्षा केंद्र पर ये चीजें जरूर ले जाएं

परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी लेकर जाना होगा। पहचान के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक ले जाया जा सकता है।

एग्जाम सेंटर पर प्रवेश से पहले उम्मीदवारों का वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसलिए एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र को साथ रखना जरूरी है। बिना जरूरी दस्तावेजों के परीक्षा केंद्र पर प्रवेश में परेशानी हो सकती है। भर्ती परीक्षा से जुड़ी किसी भी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।