तिरुमला मंदिर पहुंचीं उपासना कोनिडेला, आंध्र प्रदेश को बताया अपना आध्यात्मिक ठिकाना
तिरुमला : अभिनेता राम चरण की पत्नी और उद्यमी उपासना कामिनेनी कोनिडेला बुधवार को आंध्र प्रदेश के तिरुमला मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उपासना गुलाबी साड़ी में नजर आईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर मंदिर की एक झलक साझा करते हुए आंध्र प्रदेश को अपना ‘आध्यात्मिक ठिकाना’ बताया।
प्रीत रेड्डी को जन्मदिन की दी बधाई
उपासना ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में परिवार के आशीर्वाद के लिए आभार जताया। साथ ही, उन्होंने प्रीत रेड्डी को जन्मदिन की बधाई दी, जिन्हें वह प्यार से ‘पेदम्मा’ कहती हैं। उपासना ने अपनी पोस्ट में लिखा कि तिरुमला में उन्हें दिव्य आशीर्वाद मिला और उन्होंने अपने दादा को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया।
बच्चों की झलक साझा कर चुके हैं राम चरण और उपासना
हाल ही में राम चरण और उपासना ने अपनी बेटी क्लिन कारा के तीसरे जन्मदिन पर उसकी झलक साझा की थी। यह पहली बार था, जब उन्होंने सार्वजनिक रूप से बेटी का चेहरा दिखाया। दोनों की शादी 14 जून 2012 को हुई थी और साल 2023 में उनके घर बेटी का जन्म हुआ था। इस साल जनवरी में दंपति जुड़वां बच्चों, एक बेटा और एक बेटी, के माता-पिता भी बने। हालांकि, उन्होंने अब तक जुड़वां बच्चों के चेहरे सार्वजनिक नहीं किए हैं।
यह भी पढ़ें: सुज़ैन खान के लिए ऋतिक रोशन का खास मैसेज वायरल, बच्चों की परवरिश को लेकर कही बड़ी बात!