UP Vidhansabha Chunav 2027: डबल इंजन सरकार की योजनाओं से जनता कितनी संतुष्ट? TNP NEWS की खास रिर्पोर्ट
UP Vidhansabha Elections 2027
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और भारतीय जनता पार्टी (BJP), समाजवादी पार्टी (SP), कांग्रेस एवं बहुजन समाज पार्टी (BSP) समेत तमाम राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों में जुट गई हैं। वहीं दूसरी ओर चुनाव से पहले जनता के बीच सरकार के कामकाज और उनकी योजनाओं को लेकर जनता के बीत चर्चा शुरू हो गई है। इसी बीच TNP NEWS अपने खास चुनावी अभियान '27 की सत्ता' के तहत जनता के बीच पहुंची और लोगों से सीधा सवाल किया कि क्या वे डबल इंजन की सरकार की योजनाओं से संतुष्ट हैं? इस सवाल पर जनता की क्या राय है, यह जानने के लिए देखिए TNP NEWS की खास ग्राउंड रिपोर्ट।
TNP NEWS के सर्वे में जानें क्या डबल इंजन की सरकार की योजनाओं से जनता संतुष्ट हैं?
A. हां 47%
B. नहीं 24%
C. पता नहीं 29%
TNP NEWS टीम की सर्वे के मुताबिक, कुछ लोगों के लिए सरकारी योजनाएं राहत का माध्यम हैं, जबकि दूसरे अन्य लोगों के लिए इन योजनाओं से उनके जीवन में कोई बदलाव नहीं हुआ है।इस बातचीत के दौरान सरकारी योजनाओं का लाभ, पात्रता, सरकारी दफ्तरों की प्रक्रिया और सुविधाओं की उपलब्धता जैसे मुद्दों पर लोगों की अलग-अलग राय जानने को मिली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में सरकारी योजनाओं के साथ रोजगार, महंगाई, किसानों की समस्याएं, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी और कानून-व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी चर्चा हुई। इस दौरान चुनावी सर्वे में भी जनता से सरकार के कामकाज, स्थानीय विधायक के प्रदर्शन और चुनावी प्राथमिकताओं को लेकर सवाल पूछे गए। जिसके जवाब में लोगों ने अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी है।