UP Vidhansabha Chunav 2027: क्या रामपुर मनिहारान में बदलेगा सियासी समीकरण? किसका होगी सत्ता?
up vidhansabha chunav 2027
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पश्चिमी यूपी की सियासत में हलचल तेज होने लगी है। सहारनपुर जिले की रामपुर मनिहारान विधानसभा सीट पर भी राजनीतिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित इस सीट पर बीजेपी, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच मुकाबले को लेकर चर्चाएं तेज हैं। दरअसल, रामपुर मनिहारान जिले की एकमात्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित विधानसभा सीट है। यहां चुनावी मुकाबले में उम्मीदवार की सामाजिक पकड़ और अलग-अलग वर्गों का समर्थन बेहद अहम हो जाता है। पिछले दो चुनावों में बीजेपी ने लगातार जीत दर्ज की है, लेकिन, 2017 का बेहद करीबी मुकाबला बताता है कि यहां जीत की राह आसान नहीं रही है। अब 2027 में बीजेपी अपनी बढ़त कायम रख पाएगी या विपक्ष नया सियासी समीकरण बनाने में कामयाब होगा। अब सबकी नजरें इस पर टिकी हुई हैं।
पराजित- विश्व दयाल (SP)
जीत का अंतर- 22,899 वोट
पराजित- विनोद कुमार तेज्यान (कांग्रेस)
जीत का अंतर- 26,606 वोट
पराजित- रविंद्र कुमार मोल्हू (BSP)
जीत का अंतर- 595 वोट
पराजित- रविंद्र कुमार (BSP)
जीत का अंतर- 20,593 वोट
अनुसूचित जाति- करीब 85 हजार
गुर्जर मतदाता- करीब 45 हजार
सैनी मतदाता- करीब 30 हजार
जाट मतदाता- करीब 20 हजार
पाल-कश्यप मतदाता- करीब 18 हजार
सिंचाई और खेती से जुड़ी समस्याएं
ग्रामीण सड़कें और पेयजल
जल निकासी और स्वास्थ्य सुविधाएं
शिक्षा और युवाओं के लिए रोजगार
रामपुर मनिहारान विधानसभा सीट की मौजूदा स्थिति
दरअसल, मौजूदा रामपुर मनिहारान विधानसभा सीट 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई। इससे पहले इस क्षेत्र के एक हिस्से में आने वाली पुरानी नागल (SC) विधानसभा सीट पर 2007 में BSP के रविंदर कुमार ने समाजवादी पार्टी (SP) के विश्व दयाल को 22,899 वोटों से हराया था। मौजूदा रामपुर मनिहारान सीट पर 2012 में BSP के रविंद्र कुमार मोल्हू ने कांग्रेस के विनोद कुमार तेज्यान को 26,606 वोटों से शिकस्त दी। 2017 में BJP के देवेंद्र कुमार निम ने BSP के रविंद्र कुमार मोल्हू को महज 595 वोटों से हराया। वहीं 2022 में बीजेपी के देवेंद्र कुमार निम ने बीएसपी के रविंद्र कुमार को 20,593 वोटों से पराजित किया।रामपुर मनिहारान विधानसभा की जातीय समीकरण
रामपुर मनिहारान के जातिगत समीकरण में मुस्लिम मतदाताओं की संख्या करीब 90 हजार और अनुसूचित जाति के मतदाताओं की संख्या करीब 85 हजार बताई जाती है। इसके अलावा गुर्जर मतदाता करीब 45 हजार, सैनी करीब 30 हजार, जाट करीब 20 हजार और पाल-कश्यप समुदाय के मतदाता करीब 18 हजार बताए जाते हैं। अन्य समुदायों के मतदाता भी चुनावी गणित में अपनी भूमिका निभाते हैं।रामपुर मनिहारान विधानसभा के अहम चुनावी मुद्दे
स्थानीय स्तर पर गन्ना किसानों का भुगतान, फसल का उचित मूल्य और सिंचाई की व्यवस्था अहम मुद्दे हैं। ग्रामीण इलाकों में संपर्क मार्गों की स्थिति, पेयजल और जल निकासी की समस्या भी लोगों की परेशानी से जुड़ी है। इसके अलावा सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं, स्कूलों में बेहतर व्यवस्था और युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों की मांग भी चुनावी मुद्दों में शामिल है।वर्ष 2007 से 2022 तक का चुनावी इतिहास
वर्ष 2007 पुरानी नागल सीट की चुनावी परिणाम
विजेता- रविंदर कुमार (BSP)पराजित- विश्व दयाल (SP)
जीत का अंतर- 22,899 वोट
वर्ष 2012 के चुनावी परिणाम
विजेता- रविंद्र कुमार मोल्हू (BSP)पराजित- विनोद कुमार तेज्यान (कांग्रेस)
जीत का अंतर- 26,606 वोट
वर्ष 2017 के चुनावी परिणाम
विजेता- देवेंद्र कुमार निम (BJP)पराजित- रविंद्र कुमार मोल्हू (BSP)
जीत का अंतर- 595 वोट
वर्ष 2022 के चुनावी परिणाम
विजेता- देवेंद्र कुमार निम (BJP)पराजित- रविंद्र कुमार (BSP)
जीत का अंतर- 20,593 वोट
रामपुर मनिहारान जातिगत समीकरण
मुस्लिम मतदाता- करीब 90 हजारअनुसूचित जाति- करीब 85 हजार
गुर्जर मतदाता- करीब 45 हजार
सैनी मतदाता- करीब 30 हजार
जाट मतदाता- करीब 20 हजार
पाल-कश्यप मतदाता- करीब 18 हजार
रामपुर मनिहारान में जनता के स्थानीय मुद्दे
गन्ने का उचित मूल्य और समय पर भुगतानसिंचाई और खेती से जुड़ी समस्याएं
ग्रामीण सड़कें और पेयजल
जल निकासी और स्वास्थ्य सुविधाएं
शिक्षा और युवाओं के लिए रोजगार