टीएनपी न्यूज़
होम / शिक्षा
शिक्षा

UP Special TET Result 2026: यूपी में स्पेशल TET का रिजल्ट घोषित, सफल कैंडिडेट्स के सर्टिफिकेट भी जारी

MADHVI TANWAR · 21 नवम्बर 2026
UP में स्पेशल TET का रिजल्ट घोषित

लखनऊ: यूपी में स्पेशल टीईटी परीक्षा में शामिल हुए शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज ने विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इसके साथ ही सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्र (सर्टिफिकेट) भी जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट और सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।

38,902 अभ्यर्थियों ने हासिल की सफलता

आयोग की ओर से जारी परिणाम के अनुसार, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक दोनों स्तरों को मिलाकर कुल 38,902 शिक्षक अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।
प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) की परीक्षा में कुल 50,666 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 15,159 उम्मीदवार सफल हुए हैं। वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) की परीक्षा में 43,015 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 23,743 नहीं, बल्कि 8,584 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इस तरह दोनों स्तरों को मिलाकर कुल 93,681 अभ्यर्थियों में से 38,902 ने परीक्षा पास की है।

3 नवंबर को आयोजित हुई थी परीक्षा

स्पेशल टीईटी 2026 की लिखित परीक्षा 3 नवंबर को प्रदेश के छह जनपदों में आयोजित की गई थी। इनमें प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और आगरा शामिल थे। आयोग ने परीक्षा के महज 17 दिनों के भीतर परिणाम घोषित कर दिया।

ऐसे डाउनलोड करें अपना सर्टिफिकेट

सफल अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना प्रमाण-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर Special TET Result लिंक पर क्लिक करें।
कैंडिडेट लॉगइन में अपना 10 अंकों का रोल नंबर दर्ज करें।
पासवर्ड के स्थान पर अपनी जन्मतिथि दर्ज करें।
लॉगइन करने के बाद अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड करें।
भविष्य के इस्तेमाल के लिए प्रमाण-पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
डिजिलॉकर पर भी मिलेगी सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की सुविधाआयोग की ओर से सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्र जारी कर दिए गए है।
उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट के माध्यम से इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।
डिजिलॉकर के माध्यम से भी प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने की सुविधा दी जानी है।

यह भी पढ़ें: डीके शिवकुमार ने लगाई बेंगलुरु पुलिस को क्लास,'भ्रष्टाचार के लिए जीरो टॉलरेंस'