UP राज्यसभा और MLC चुनाव के लिए नामांकन शुरू, BJP में स्मृति ईरानी के नाम की चर्चा; सपा के उम्मीदवारों पर सस्पेंस बरकरार
UP Rajya Sabha Election 2026: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले MLC और राज्यसभा चुनाव के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत होने वाली है। तमाम राजनीतिक पार्टियां अपने खेमे से मजबूत उम्मीदवार को मैदान में उतारने वाली है। यूपी में इस समय समाजवादी पार्टी एक बार फिर साइकिल पर सवार होकर जनता को लुभाने का काम करती दिखाई दे रही है। तो बीजेपी भी अपने कमल की खुशबू को बरकरार रखना चाहती है। बात करें मायावती की तो इस बार उनकी पार्टी चुनाव में एड़ी चोटी का जोर लगाने में जुटी है।
स्मृति ईरानी या कौशल किशोर कौन बनेगा उम्मीदवार
इस बार का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अपने आप में बेहद खास होने वाला है। विधानसभा चुनाव से पहले राज्यसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने का काम आज यानी 29 सितंबर से शुरु होने वाली है। राज्यसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी, बीजेपी ने अपना काम शुरु कर दिया हैय़ बीजेपी की तरफ से 8 सीटों के लिए स्मृति ईरानी, कौशल किशोर समेत 20 से भी ज्यादा नेताओं के नाम सुर्खियों में छाए हुए हैं। अभी तक उम्मीदवारों के नाम पर पूरी तरह से सहमत नहीं बनी है। समाजवादी पार्टी ने अपने खेमे से 3 उम्मीदवारों को उतारने की तैयारी की है। इनके लिए पार्टी तीन नामांकन पत्र खरीदेगी।
कौन ने खेला किन नामों पर दाव
बीजेपी द्वारा कोर कमेटी की बैठक की गई। जिसमें राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई है। इसके अंतर्गत राज्यसभा की 8 सीटों के लिए 20 से भी ज्यादा नेताओं के नाम की लिस्ट तैयार की है। इसमें स्मृति ईरानी, रेखा वर्मा, हरीश द्विवेदी, राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया, गीता शाक्य, कौशल किशोर, प्रियंका रावत, प्रकाश पाल, हरदीप पुरी, बृजलाल, और दुर्विजय शाक्य का नाम शामिल है। भाजपा इन नामों में से 8 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
कोर कमेटी की बैठक में अभी तक किसी के नाम पर अंतिम सहमति नहीं जताई गई है। ऐसे में उम्मीदवारों का चयन करने के लिए बीजेपी एक और बैठक करने वाली है। इसके बाद बीजेपी के प्रत्याशियों की तस्वीर राज्यसभा के लिए पूरी तरह से साफ हो जाएगी।
बात करते हैं समाजवादी पार्टी की
समाजवादी पार्टी इस समय जितना ध्यान विधानसभा चुनावों पर दे रही है। उतना ही फोकस राज्यसभा चुनाव पर एक बेहतरीन उम्मीदवार उतारने पर दे रही है। पार्टी के 3 प्रत्याशियों को मैदान में उतारने का विचार बना रही है। इसके लिए समाजवादी पार्टी अपने उम्मीदवारों के तीन नामांकन पत्र खरीदने पर सहमति जता चुकी है। सपा प्रमुख इन नामांकन पत्रों पर विधायकों के हत्याक्षर करवाएगी। पार्टी जल्द ही अपने तीनों उम्मीदवारों का अधिकारिक तौर पर ऐलान करने पर विचार जता रही है।
राज्यसभा चुनाव की सूची आज यानी 29 सितंबर को जारी होनी है। जिसके बाद नामांकन की प्रक्रिया शुरु होगी। फिलहाल, समाजवादी पार्टी की तरफ से अभी अपने प्रत्याशियों के नाम का अधिकारिक तौर पर सार्वजनिक नहीं खोला है। समाजवादी पार्टी अपने उम्मीदवारों के नामों को लेकर सस्पेंस बरकरार रखना चाहती है। ऐसे में सपा के उम्मीदवारों की लिस्ट पर सभी की नजरे बनी हुई है।
जानिए राज्यसभा मतदान का ब्योरा
आगामी 16 अक्टूबर को यूपी में 10 राज्यसभा सीटों पर मतदान होंगे। वर्तमान समय में इन सीटों पर मौजूदा सांसदों के कार्यकाल की बात करें तो वह 25 नवंबर को समाप्त होने वाला है। 6 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। 7 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 9 अक्टूबर तक उम्मीदवारों के पास अपना नाम वापस लेने का समय होगा। 16 अक्तूबर की सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी। शाम 5 बजे उसी दिन मतदान की गणना की जाएगी। 19 अक्तूबर तक चुनाव प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: ओपनिंग करते ही मुंह के बल गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 503 अंक टूटा: निफ्टी में भी 151 अंकों की गिरावट