UP Police में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले; 10 IPS और 18 PPS शामिल
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। कई अपर पुलिस अधीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किए गए हैं। इसमें 10 आईपीएस अधिकारियों को नई तैनाती मिली है। तबादलों की इसी फेहरिस्त में 18 PPS अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। अधिकारियों को पुलिस कमिश्नरेट, जिलों और विभिन्न पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
10 ट्रेनी आईपीएस अफसरों के तबादले
पुनीत द्विवेदी एडीसीपी लखनऊ बने
नीतू एडीसीपी नोएडा पुलिस कमिश्नरेट
शिवा सिंह एडीसीपी आगरा पुलिस कमिश्नरेट
अमित कुमावत एडीसीपी गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट
किरन यादव एएसपी ANTF मुख्यालय
पुष्कर वर्मा एएसपी फतेहगढ़ बनाए गए
आदित्य एएसपी ग्रामीण बदायूं बनाए गए
शैव्या गोयल एडीसीपी गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट
भौरें दीक्षा अरुण एएसपी पीटीएस मेरठ
मॉविश टॉक एडीसीपी लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट
18 PPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी
PPS अधिकारियों में कुमार रणविजय सिंह को मुरादाबाद से आजमगढ़, अनूप कुमार को मऊ से सोनभद्र और देवेंद्र सिंह को मिर्जापुर PAC से शाहजहांपुर भेजा गया है। इंदुप्रभा सिंह को लखनऊ SCO मुख्यालय से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में ADCP बनाया गया है। अतुल कुमार चौबे को मुजफ्फरनगर से मथुरा, ममता कुरील को अलीगढ़ से मुजफ्फरनगर, गिरीश कुमार सिंह को फतेहगढ़ से अलीगढ़ और पीयूष कुमार सिंह को गाजियाबाद से मैनपुरी भेजा गया है।
अभिषेक तिवारी को मैनपुरी से मुरादाबाद में ASP नगर बनाया गया है। नितिन कुमार सिंह को गौतमबुद्धनगर से मुरादाबाद PTS, श्रेष्ठा को ATS लखनऊ से 49वीं वाहिनी PAC गौतमबुद्धनगर और नवीना शुक्ला को ANTF मुख्यालय से SCO मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है। नवीन कुमार सिंह को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट से पुलिस महानिदेशक के स्टाफ ऑफिसर की जिम्मेदारी मिली है।
विभा सिंह, राघवेंद्र कुमार मिश्रा, अरुण कुमार सिंह, डॉ. हृदेश कठेरिया और पंकज कुमार श्रीवास्तव को भी नई तैनाती दी गई है। शासन स्तर से जारी तबादला सूची के बाद पुलिस विभाग में यह बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है।