टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

गाड़ी लेकर निकलने से पहले देख लें तेल के दाम, यूपी में आज इतना है रेट; लखनऊ से वाराणसी तक जानिए ताजा कीमत

Shivashakti Narayan Singh · 27 अगस्त 2026
आज यूपी में पेट्रोल की ताजा किमतें

UP Petrol Diesel Price Today: उत्तर प्रदेश में गुरुवार 27 अगस्त 2026 को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। रोज की तरह सुबह 6 बजे तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम अपडेट किए। ईंधन की कीमतों में बदलाव का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ता है, इसलिए वाहन चालकों के लिए रोजाना रेट जानना जरूरी हो जाता है।

तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल-डीजल के दाम तय करती हैं। हालांकि, आज उत्तर प्रदेश के ज्यादातर शहरों में कीमतों में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है।

यूपी के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

लखनऊ में आज पेट्रोल ₹107.09 प्रति लीटर और डीजल ₹95.36 प्रति लीटर बिक रहा है।वहीं कानपुर, प्रयागराज, नोएडा, वाराणसी, गाजियाबाद, मेरठ, अलीगढ़ और आगरा जैसे शहरों में पेट्रोल की कीमत ₹107.09 प्रति लीटर और डीजल का भाव ₹102.15 प्रति लीटर दर्ज किया गया है।गोरखपुर में पेट्रोल ₹106.31 प्रति लीटर और डीजल ₹101.39 प्रति लीटर मिल रहा है।

रोज सुबह 6 बजे क्यों बदलते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट?

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें डायनेमिक प्राइसिंग सिस्टम के तहत तय होती हैं। इसके तहत तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे नए रेट जारी करती हैं। कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और विदेशी मुद्रा दरों में बदलाव का असर घरेलू ईंधन कीमतों पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल महंगा होने की वजह क्या है?

पेट्रोलियम बाजार में पिछले कुछ समय से कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसके अलावा तेल कंपनियों की लागत और अंतरराष्ट्रीय बाजार की परिस्थितियां भी कीमतों को प्रभावित करती हैं।पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पहले बताया था कि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और कंपनियों की लागत बढ़ने के कारण ईंधन बाजार पर दबाव बढ़ा है। वैश्विक स्तर पर क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी का असर भारत जैसे आयात करने वाले देशों पर पड़ता है।