टीएनपी न्यूज़
होम / राज्य
राज्य

यूपी में 18 IPS अफसरों का तबादला, कई अहम पदों पर बदली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

Shailesh Yadav · 23 सितम्बर 2026
यूपी में 18 IPS अफसरों का तबादला,

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। योगी सरकार ने मंगलवार को 18 IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इससे पहले 19-20 सितंबर के दौरान भी प्रदेश में बड़े स्तर पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की तैनाती में बदलाव हुआ था। ताजा फेरबदल में पुलिस मुख्यालय, SSF, PAC, ATS, CID, EOW और रीजनल इंटेलिजेंस समेत कई महत्वपूर्ण इकाइयों में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।

सरकार के आदेश के मुताबिक सभी अधिकारियों को नई तैनाती तत्काल प्रभाव से संभालने के निर्देश दिए गए हैं। तबादले में कई अधिकारियों को महत्वपूर्ण ऑपरेशनल और जांच से जुड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

किस अधिकारी को कहां मिली नई जिम्मेदारी?
डॉ. सतीश कुमार (IPS-RR-2013) को DGP मुख्यालय से हटाकर कमांडेंट, 1st बटालियन SSF, लखनऊ बनाया गया है।
संजीव सुमन (IPS-RR-2014) को DGP मुख्यालय से SP, UP State Institute of Forensic Sciences (UPSIFS), लखनऊ भेजा गया है।
समीर सौरभ (IPS-SPS-2016) को SP, CID लखनऊ से कमांडेंट, 27वीं बटालियन PAC, सीतापुर की जिम्मेदारी दी गई है।
आशुतोष द्विवेदी (IPS-SPS-2016) को SP, APTC सीतापुर से SP, रीजनल इंटेलिजेंस, अयोध्या बनाया गया है।
आनंद कुमार-II (IPS-SPS-2017) को SP, रीजनल इंटेलिजेंस बरेली से SP, CID लखनऊ भेजा गया है।
संजय राय (IPS-SPS-2018) को अयोध्या से हटाकर SP, Economic Offences Wing (EOW), लखनऊ बनाया गया है।
शशि शेखर सिंह को ATS लखनऊ से कमांडेंट, 11वीं बटालियन PAC, सीतापुर भेजा गया है।
वंशराज सिंह यादव को कमांडेंट, 3वीं बटालियन SSF, प्रयागराज की जिम्मेदारी मिली है।
राजकुमार और आलोक कुमार शर्मा को SP, Vigilance Establishment के पद पर तैनाती दी गई है।
प्रीतिबाला गुप्ता को SP, ATS लखनऊ बनाया गया है।
कमल किशोर को SP, EOW लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।
देवेश कुमार शर्मा को SP, Food Cell लखनऊ नियुक्त किया गया है।
राहुल मिथास को SP, Technical Services लखनऊ बनाया गया है।
डॉ. कृष्ण गोपाल को 5वीं बटालियन SSF सहारनपुर से हटाकर SP, PTC मुरादाबाद भेजा गया है।
शोएब इकबाल को ACO मुख्यालय से SP, Traffic Directorate लखनऊ बनाया गया है।
पवित्र मोहन त्रिपाठी को SP, RTC चुनार, मिर्जापुर की जिम्मेदारी मिली है।
महेश सिंह अत्री को PTS मुरादाबाद से SP, रीजनल इंटेलिजेंस बरेली भेजा गया है।

चुनाव से पहले बढ़ी प्रशासनिक हलचल
उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर लगातार हो रहे तबादलों को चुनावी तैयारियों के संदर्भ में भी देखा जा रहा है। हालांकि, इन तबादलों के आधिकारिक आदेश में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाने और विभिन्न पुलिस इकाइयों को मजबूत करने की बात कही गई है।

19 सितंबर को भी उत्तर प्रदेश में 35 IPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल हुआ था, जिसमें पुलिस कमिश्नरेट, PAC, SSF, साइबर और अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों में तैनाती बदली गई थी। चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद आदर्श आचार संहिता लागू होती है और अधिकारियों के तबादले समेत कई प्रशासनिक फैसलों पर निर्वाचन आयोग के नियम लागू होते हैं। इसलिए चुनाव से पहले होने वाली प्रशासनिक तैनातियां महत्वपूर्ण हो जाती हैं।