UP Election 2027: मोदीनगर का सियासी समीकरण क्या कहता है? 2027 में किसकी होगी सत्ता?
modinagar political equation
UP Vidhansabha Election 2027: उत्तर प्रदेश में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर गाजियाबाद जिले की मोदीनगर विधानसभा सीट (सीट संख्या 57) पर राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्मा चुका है। बागपत लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली यह सीट वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पास है और यहाँ की मौजूदा विधायक डॉ. मंजू शिवाच हैं। लेकिन, यहां चुनावी माहौल के बीच सबसे बड़ा सवाल है कि क्या मौजूदा विधायक के विकास कार्यों से जनता संतुष्ट है या फिर इस बार जनता बदलाव के मूड में है?
-पिछला नतीजा: 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की डॉ. मंजू शिवाच को 1,13,349 वोट (50.64%) मिले थे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के सुदेश शर्मा को 34,619 वोटों के -अंतर से हराया था, जिन्हें 78,730 वोट मिले थे। तीसरे स्थान पर बसपा की डॉ. पूनम गर्ग (26,729 वोट) रही।
-जातीय समीकरण: बागपत लोकसभा से जुड़ी होने के कारण इस सीट पर जाट, गुर्जर, त्यागी, ब्राह्मण, मुस्लिम और अनुसूचित जाति (SC) के मतदाताओं की अच्छी-खासी संख्या है। बीजेपी और आरएलडी का पारंपरिक वोट बैंक एक साथ आने से यहाँ का जातीय समीकरण काफी बदल गया है।
मौजूदा राजनीतिक स्थिति और 2022 का परिणाम
-विधायक: डॉ. मंजू शिवाच (BJP)-पिछला नतीजा: 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की डॉ. मंजू शिवाच को 1,13,349 वोट (50.64%) मिले थे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के सुदेश शर्मा को 34,619 वोटों के -अंतर से हराया था, जिन्हें 78,730 वोट मिले थे। तीसरे स्थान पर बसपा की डॉ. पूनम गर्ग (26,729 वोट) रही।
मतदाता संख्या और जातीय समीकरण
-घटते मतदाता (एसआईआर रिपोर्ट): सितंबर 2026 में सामने आई एसआईआर (SIR) रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार, मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या घटकर 3,10,281 रह गई है, जबकि 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान यहाँ 3,37,499 वोटर थे। करीब 27,218 मतदाताओं की कमी आई है।-जातीय समीकरण: बागपत लोकसभा से जुड़ी होने के कारण इस सीट पर जाट, गुर्जर, त्यागी, ब्राह्मण, मुस्लिम और अनुसूचित जाति (SC) के मतदाताओं की अच्छी-खासी संख्या है। बीजेपी और आरएलडी का पारंपरिक वोट बैंक एक साथ आने से यहाँ का जातीय समीकरण काफी बदल गया है।