टीएनपी न्यूज़
होम / उत्तर प्रदेश चुनाव
उत्तर प्रदेश चुनाव

UP Election 2027: यूपी चुनाव में इस पार्टी के होंगे सबसे अधिक विधायक, TNP News के महासर्वे में बड़ा खुलासा

Anurag Kumar Tripathi · 28 नवम्बर 2026
UP Election 2027

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। चुनाव में अभी वक्त है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (BJP), समाजवादी पार्टी (SP), बहुजन समाज पार्टी (BSP) और कांग्रेस समेत तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बीच TNP News के ग्राउंड सर्वे ने प्रदेश की सियासत को लेकर एक अनुमान पेश किया है।

सर्वे में NDA और INDIA गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर दिखाई गई है। ऐसे में सवाल है कि 2027 के चुनाव में किस गठबंधन के खाते में सबसे अधिक विधायक पहुंच सकते हैं? सर्वे में जनता से एक सवाल पूछा गया था कि चुनाव के बाद किस पार्टी के सबसे ज्यादा विधायक होंगे। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

इस पार्टी के होंगे सबसे अधिक विधायक

महासर्वे में एक सवाल पूछा गया था। सवाल - आप /कस पार्टी से विधायक चुनना पसंद करेंगे?

इसके जवाब में लोगों ने कहा -
NDA - 43 प्रतिशत
सपा गठबंधन - 38 प्रतिशत
बसपा - 8 प्रतिशत
एआईएमआईएम - 2 प्रतिशत
अन्य - 9 प्रतिशत

सर्वे में NDA और INDIA गठबंधन के बीच कड़ी टक्कर

TNP News के महासर्वे के आंकड़ों पर नजर डालें तो NDA और INDIA गठबंधन के बीच सीटों का अंतर काफी कम दिखाई देता है। दोनों गठबंधनों के संभावित सीट आंकड़े उत्तर प्रदेश में मुकाबले को दिलचस्प बनाते हैं।

एक तरफ NDA के सामने अपनी राजनीतिक स्थिति बनाए रखने की चुनौती होगी, तो दूसरी तरफ INDIA गठबंधन के सामने मतदाताओं का समर्थन हासिल करने का अवसर होगा।

हालांकि, चुनाव में अभी समय है और आने वाले महीनों में राजनीतिक समीकरणों में बदलाव संभव है।

यह भी पढ़े - UP Election 2027: SIR और वोट चोरी के मुद्दे पर क्या है यूपी की जनता की राय? TNP News महासर्वे में सामने आए चौंकाने वाले नतीजे!

2027 में इन मुद्दों पर तय होगा चुनावी माहौल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में केवल राजनीतिक गठबंधन ही नहीं, बल्कि जनता से जुड़े मुद्दे भी अहम भूमिका निभा सकते हैं। बेरोजगारी, महंगाई, किसानों की समस्याएं, शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून-व्यवस्था और विकास जैसे मुद्दे मतदाताओं की प्राथमिकताओं में शामिल रह सकते हैं।

इसके साथ ही मौजूदा विधायकों का प्रदर्शन, उम्मीदवारों का चयन और राजनीतिक दलों की चुनावी रणनीति भी नतीजों को प्रभावित कर सकती है।

यह भी पढ़े -UP Election 2027: SIR और वोट चोरी के मुद्दे पर क्या है यूपी की जनता की राय? TNP News महासर्वे में सामने आए चौंकाने वाले नतीजे!